Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्याङजा में नेपाल क्षयरोग निवारण का ४३वां केन्द्रीय सभा एवं अधिवेशन

 

नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जायसवाल । नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था का ४३ वीं केन्द्रीय सभा का अधिवेशन स्याङजा जिल्ला के आतिथ्य में सिरुबारी सामुदायिक होमस्टे में चैत्र १८ गते शनिवार को सम्पन्न हुआ है ।

नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था के केन्द्रीय उपाध्यक्ष तथा का.वा. अध्यक्ष अरुण प्रताप राणा के अध्यक्षता में स्याङ्जा जिला के आँधीखोला गावँपालिका वार्ड नं. १ स्थित नेपाल के पहली सामुदायिक होमस्टे सिरुबारी में सम्पन्न हुआ था वह अधिवेशन में नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था का ४३ वीं केन्द्रीय सभा के अधिवेशन के प्रमुख अतिथि गण्डकी प्रदेश आर्थिक मामिला मन्त्री सीता कुमारी सुन्दास ने बैनर वाचन करके उद्घाटन की थी ।

प्रमुख अतिथि आर्थिक मामिला मन्त्री सीता कुमारी सुन्दास ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये मन्त्री सीता कुमारी सुन्दास ने स्याङजा जिला की रमणीय स्थल यह क्षेत्र को पसन्द किया । सभी केन्द्रीय सभासदों को यह कार्यक्रम में आये है सिरुबारी सामुदायिक होमस्टे की बासाई अच्छी रही होगी । सिरुबारी क्षेत्र के बारे में चर्चा की थी । पहले पहले अगर किसी के घर में किसी को क्षयरोग हुआ तो क्षयरोगी को देख्ने की दृष्टिकोण ही फरक थी लेकिन आज कल ऐसी नही है । यह रोग की औषधी निःशुल्क मिलती है यह रोग से मौत नही होती है बच सकते है, स्थानीय तह के पालिका, वडों में सचेतना फैलाना जरुरी रही है । वह अबिधेशन में गण्डकी प्रदेश के मुख्य मन्त्री खगराज अधिकारी कारणवस नही आ पाये थे उन का सन्देश मन्त्री सीता कुमारी सुन्दास ने सुनायी थी और अबिधेशन की सफलता की कामना व्यक्त की थी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-आज दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

वह अधिबेशन में स्वागत मन्तव्य केन्द्रीय उपाध्यक्ष तथा का.ब.अध्यक्ष अरुण प्रताप राणा ने किया था उन्हों ने क्षयरोग के बारे में प्रकाश डकला था । बिशिष्ट अतिथि तथा गण्डकी प्रदेश योजना आयोग के सदस्य डा. शान्ता खत्री, गण्डकी प्रदेश के सभा सदस्य सुदिप कुमार पौडेल, नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था स्याङजा के सभापति बिष्णु प्रसाद पौडयाल, आँधीखोला गावँपालिका के अध्यक्ष बिश्वनाथ पौडेल ने कविता वाचन करके नेपाल की पहली सामुदायिक होमस्टे सिरुबारी में है जो १६१० मिटर की उचाई में रही है । उन्हों ने सिरुबारी क्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुये मन्तव्य व्यक्त किया था ।

इसी तरह वह अधिबेशन में नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था के महासचिव राजन श्रेष्ठ ने आ.व. २०७८/०७९ की प्रगति प्रतिवेदन और आ.ब. २०८०/०८१ की प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था, नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था के कोषाध्यक्ष किरणमान प्रधान ने आ.व. २०७८/०८९ की लेखा परिक्षण प्रतिवेदन और २०८०/०८१ की अनुमानित बजेट प्रस्तुत किया था ।

प्रस्तुत किया गया प्रगति प्रतिवेदन, लेखा परिक्षण, आय व्यय विवरण, प्रस्तावित कार्यक्रम और बजेट के उपर छलफल करके बाद में सर्वसम्मत पारित किया गया था । नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था की ४२ वीं अधिवेशन नेपालगन्ज से पारित विधान संशोधन प्रस्ताव जिला प्रशासन कार्यालय से प्राप्त हुआ सुझाव अनुसार मस्यौदा अनुमोदन के लिये पेश किया गया था । पेह किया गया वह अधिवेशन में प्रस्ताव लेखन समिति की प्रतिवेदन सभा में प्रस्तुत किया गया था ।  ३ सदस्यीय समिति के सदस्य में बाँके जिला से सन्ध्या शर्मा भी रहीथी ।

यह भी पढें   नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के आयोजन में १ सौ १२ लोगों ने किया रक्तदान  

उक्त अबिधेशन में नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था केन्द्रीय समिति ने वार्षिक रुप में इस क्षेत्र में काम करनेवाले व्यक्तित्वों को विभिन्न पुरस्कार वितरण करते आ रहा है । उसी अनुसार वितरण किया जाएगा नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था के महासचिव राजन श्रेष्ठ ने जानकारी कराया । नारायण गोपाल आमात्य सम्मान से  डा.केदार नरसिंह केसी, स्वयंसेवक तर्फ से नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था दाङ जिला के सभापति खिमलाल डाँगी को प्रमुख अतिथि आर्थिक मामिला मन्त्री सीता कुमारी सुन्दास ने दोसल्ला ओढाकर सम्मान–पत्र प्रदान करके सम्मान की थी ।

इसी तरह सो अबिधेशन में नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था केन्द्रीय कार्यालय के कर्मचारी कृष्णा महत, कृष्ण कुमार तामाङ्ग को भी नगद राशी सहित सम्मान–पत्र प्रदान करके सम्मान किया गया था ।

प्रमुख अतिथि आर्थिक मामिला मन्त्री सीता कुमारी सुन्दास, बिशिष्ट अतिथि तथा गण्डकी प्रदेश योजना आयोग के सदस्य डा. शान्ता खत्री, गण्डकी प्रदेश के सभा सदस्य सुदिप कुमार पौडेल, आँधीखोला गावँपालिका के अध्यक्ष बिश्वनाथ पौडेल,  आँधीखोला गा.पा. वार्ड नं. १ का वडाध्यक्ष पवन काजी अधिकारी को भी मायाको चिनो प्रदान करके सम्मान किया गया था । विभिन्न जिला के शाखा से आये हुये केन्द्रीय सभासदें को भी नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था स्याङ्जा के सभापति विष्णु प्रसाद पौडयाल ने खादा, अबीर लगाकर मायाको चिनो प्रदान करके सम्मान किया था ।

यह भी पढें   आज का मौसम कुछ इस तरह का

नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था स्याङ्जा के सचिव युग नारायण श्रेष्ठद्वारा सञ्चालित वह अधिवेसन में ३४ शाखा मध्ये से बाँके, दाङ्ग, काभे्र, कपिलवस्तु, मोरङ, धादिङ, तनहुँ, रौतहट, गोरखा, कास्की, सर्लाही, नवाकोट, सप्तरी, सिरहा, स्याङजा, चितवन, पर्सा, बारा, गुल्मी, रुपन्देही, भक्तपुर, कैलाली, पाल्पा, इलाम, झापा लगायत २८ शाखाएँ से सौ १०० से अधिक लोगों की सहभागिता रही थी केन्द्रीय सदस्य सेमराज शाक्य ने जानकारी कराया ।

अधिबेशन में केन्द्रीय पदाधिकारियों में उप–महासचिव राधादेवी मास्के, उप–कोषाध्यक्ष हिरादेवी शर्मा, केन्द्रीय सदस्यों में सुश्री शोभा शाक्य, राजकिशोर यादव, विजयानन्द झा, सेमराज शाक्य, दामोदर न्यौपाने, डा. सागर कुमार राजभण्डारी, बसन्त नेपाल, नेरेसो स्याङजा के सभापति दिनेश आर्याल, रमेश बराल, आँधीखोला गा.पा. वार्ड नं. १ के वडाध्यक्ष पवन काजी अधिकारी, सिरुबारी सामुदायिक होमस्टे के अध्यक्ष मोहन गुरुङ्ग, बाँके शाखा से केन्द्रिय सदस्य सेमराज शाक्य, जनकराम भण्डारी, पवन जायसवाल और सन्ध्या शर्मा की सहभागिता रही थी ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com