Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर के अतिथि सदन में एक दिवसीय शिव गुरु कार्यशाला संगोष्ठी का आयोजन

 

माला मिश्रा संवाददाता कोशी प्रदेश नेपाल । शनिवार को बिराटनगर के अतिथि सदन प्रांगण में एक दिवसीय शिव शिष्य , शिष्या कार्यशाला संगोष्ठी का आयोजन किया गया । विहार के राजधानी पटना से बिराटनगर पहुची गुरु हरीनन्द्रानंद जी के सुपुत्री शिव शिष्या अनुनिता आनंद ने कार्यशाला संगोष्ठी में विस्तार से चर्चा कर जाति , लिंग ,वर्ण ,सम्प्रदाय से उठकर जगत गुरु शिव का शिष्य , शिष्या बनने का आग्रह किया । उन्होंने पशुपतिनाथ को पूजा करने बालो को ही शिव शिष्य बताते हुए कहा कि शिव से बड़ा कोई नही है । पशुपतिनाथ जन जन का गुरु है । उन्होंने कहा कि नेपाल में बर्तमान समय मे 25 लाख से अधिक शिव शिष्य , शिष्या है ।
इस मौके पर संगोष्ठी में मौजूद लोगो ने अपने अपने जिज्ञासा को रहा जिसका बारी बारी जबाब शिव शिष्या अनुनिता आनंद ने दिया । संगोष्ठी में बिराटनगर और आसपास के दूर दराज इलाको से हजारों शिव शिष्य व शिष्या उपस्थित हो परिचर्चा में भाग लिया जिसमे महिलाओं का उपस्थिति अधिक रहा । कार्यक्रम को भब्य अब सभ्य ढंग से सम्पन्न हो इसके लिए दर्जनों शिव शिष्य और शिष्या स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय दिखे । इससे पूर्व पत्रकार सम्मेलन कर एक दिवसीय शिव शिष्य , शिष्या कार्यशाला संगोष्टी का बिराटनगर में आयोजन पर विस्तार से शिव शिष्या अनुनिता आनंद ने जानकारी दिया और पत्रकार द्वारा उठाए गए सवालों को जबाब दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com