Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्तीसोनारी रेडक्रसद्वारा प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक नायक गोष्ठी

 

नेपालगंज /(बाँके) पवन जायसवाल । जिला स्तरीय प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक नायक गोष्ठी राप्तीसोनारी गावँपालिका की मदुई में जेष्ठ १९ गते शुक्रवार सम्पन्न हुआ है ।

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा के आयोजन में तथा युवा रेडक्रस सर्कल लक्ष्मी माध्यमिक विद्यालय मदुई राप्तीसोनारी गावँपालिका वार्ड नं.–२ कचनापुर के आतिथ्य में वह प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक नायक गोष्ठी सम्पन्न हुआ था ।

वह कार्यक्रम का उद्घटन करते हुये राप्तीसोनारी गावँपालिका की उपाध्यक्ष मनिषा सिंह थारु ने मानवीय सेवा में समार्पित रेडक्रस ने इस पालिका की विपद् प्रभावित समुुदाय को राहत, विमारी और घायलों को रगत एवं एम्बुलेन्स लगायत परोपकारी कार्य करते आयी है प्रंशसा करते हुये रेडक्रस के उपशाखाएँ ने समुदाय में करना चाह रही मानवीय गतिविधियों की प्रस्तावना लेकर आने के लिये आग्रह की ।

यह भी पढें   सी और पुतिन की संयुक्त अपील

वह कार्यक्रम में नेपाल सरकार के पूर्वमन्त्री प्रेमबहादुर भण्डारी ने बालबालिकाओं में मानवता की भावना विकास करने के लिये शिक्षकों को अनुरोध करते हुये सेवा भाव से रेडक्रस में योगदान करने के लिये उत्पे्ररित किया था ।

जुनियर तथा युवा रेडक्रस समिति के संयोजक यमनारायण महतो के अध्यक्षता में सम्पन्न वह कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सो साइटी बाँके शाखा के मन्त्री अजीज अहमद सिद्दिकी, सदस्य नरेन्द्र कुमार पौडेल, लक्ष्मी माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक संरक्षक लक्ष्मण आचार्य लगायत लोगों ने अपनी–अपनी विचार व्यक्त किया था । कार्यक्रममा लक्ष्मी माध्यमिक विद्यालय व्यवस्थापन समिति के पदाधिकारी तथा सदस्य, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी कचनापुर और सोनारी के प्रतिनिधियों की  सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 मई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

वह कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक नायक की भूमिका के सम्बन्ध में खुला बातचीत (छलफल) और सामुहिक प्रस्तुति किया गया था ।

वह गोष्ठी में नेरेसो नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके के उप–निर्देशक दोलखबहादुर डाँगी ने गरम  हावा की लहर के बारे में प्रस्तुतीकरण किया था और वरिष्ठ संगठन विकास अधिकृत निरञ्जना मल्ल ने जुनियर तथा युवा रेडक्रस कार्यप्रणाली निर्देशिका और कार्यक्रम अधिकृत प्रहलाद विश्वकर्मा ने दृष्यात्मक एकरुपता प्रस्तीकरण किया था वह कार्यक्रम में २३ सर्कल÷विद्यालय के प्रधानाध्याक तथा शिक्षक नायकों की सहभागिता रही थी । इसी तरह वह कार्यक्रम में युवा रेडक्रस सर्कल के सदस्यों ने स्वागत गीत गाया था और मनोरञ्जनात्मक के हिसाव से नृत्य प्रस्तुत किया गया था ।

यह भी पढें   एमाले का निर्णय पूर्व राष्ट्रपति भण्डारी की मांग अनुसार दी जाएगी जिम्मेदारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *