Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और भारत के रिश्तों को पर्यटक स्थल मजबूती प्रदान कर रहा

 

बुटबल  ।नेपाल के बुटवल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड द्वारा गुरुवार को लुम्बिनी केबल कार के उद्घाटन के अवसर पर बतौर अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि, भारत व नेपाल के रिश्तो को पर्यटक स्थल मजबूती प्रदान कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भैरहवा दौरे के दौरान भारत-नेपाल के रिश्ते की मजबूती पर जोर दिया था।नेपाल के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके बेहतर कार्य की प्रशंसा करना भारत देश के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि लुम्बिनी केबल कार नेपाल देश में पर्यटन को बढ़ावा देते हुए नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।

यह भी पढें   क्या खत्म होगी प्रदेश सभा ? क्या है स्वर्णिम वाग्ले का प्रस्ताव, जिसने नेपाल की राजनीति में छेड़ दी नई बहस

प्रधानमंत्री दहाल ने कहा कि नेपाल में विकास कार्य काफी तेजी से हो रहा है। जिसका लाभ नागरिक ले रहे हैं। लुम्बिनी केबल कार प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ढकाल ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। बुटवल के बम घाट से पाल्पा के टिनऊ गांव पालिका 3 बसंतपुर कामाख्या मंदिर तक संचालित होने वाले लुंबिनी प्रदेश के प्रथम लुम्बिनी केबल कार का सुखदायी, सुरक्षित यात्रा भारतवासी भी कर सकेंगे।

यह भी पढें   सभापति में लामिछाने की उम्मीदवारी, प्रधानमंत्री बालेन बने प्रस्तावक

लुम्बिनी केबल कार प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सभी अतिथियों का अति उत्साह के साथ अभिनंदन किया गया। इस दौरान नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, मनोज सिंह, नेपाल के पर्यटन मंत्री, लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *