Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी गावँपालिका में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज उप–शाखा गठन

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के जानकी गावँपालिका में भी गावँपालिका स्तरीय नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज उप–शाखा की गठन जेष्ठ २७ गते शनिवार को किया गया है ।

“रक्तदान जीवनदान” कार्य को सभी लोगों तक फैलाने की उद्देश्य से नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की उप–शाखा जानकी गावँपालिका में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के कोषाध्यक्ष मन मोहन वर्मा के सक्रियता में गठन किया गया है ।

पालिका के स्वस्फुर्त रुप में रक्तदान करते आ रहे नौ जवानों की उक जमघट से जानकी गावँपालिका में धर्मराज बर्मा को नेतृत्व में ११ सदस्यीय उप–शाखा की गठन की गई है । वह गठित जानकी गावँपालिका उप–शाखा के उपाध्यक्ष पद में राजितराम अहिर, सचिव में धर्मेन्द्र कुमार बर्मा, कोषाध्यक्ष पद में सुनिल कुमार बर्मा को सर्व सम्मत से चयन किया गया है ।

इसी तरह वह नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाजल के सदस्यों में बिनोद काँदु, आवाद सिद्दिकी, गोबिन्द नाउँ, प्रमोद कुमार यादव, नन्कउ यादव, सुनिल बर्मा और रामबली गडरिया सर्वसम्मत से चयन हुये हैं ।  वह जमघट ने उप–शाखा को सक्रिय बनाने में  आवश्यक सर सल्लाह सुझाव तथा मार्ग दर्शन के लिये नौं लोगों को सल्लाहकार में चयन किाय गया है ।

यह भी पढें   हर सुबह एक नया अवसर है, बस हौसला बनाए रखिए : बिमल सरार्फ

सल्लाहकारों में जानकी गावँपालिका वडा नं ३ के वडा अध्यक्ष राज कुमार बर्मा, जानकी वार्ड नं.–५ के निवर्तमान वडा अध्यक्ष रमेश कुमार बर्मा, वडा सदस्य हुसेनी यादव, खजुराखुर्द प्रहरी चौकी के प्रमुख नविन प्रसाद रिजाल, बिभिन्न सामाजिक संघ संस्था में सक्रिय युवा राजन बर्मा, सन्तोष यादव, जितेन्द्र राँढ, लक्ष्मण प्रसाद चमार और ओमकार बर्मा को सर्व सम्मत से चयन किया गया है ।

बाँके जिला में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज ने सक्रियता बढायी है । सक्रियता बढाकर  जिला कें बिभिन्न स्थानीय तह में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की उपशाखा गठन कार्य आगे बढायी है । समाज के जिला अध्यक्ष दिला शाह ने रक्तदान अभियान को बृहत और नियमित बनाने के लिये बिभिन्न कार्य शुरु किया गया बतायी ।

यह भी पढें   वारिश के कारण देश के विभिन्न स्थानों में आज भी सड़कें अवरुद्ध

समाज में नियमित रुप में रक्तदान करने वाले आदमी अधिक है । जोखिम में पडे हुये और रहने वाले व्यक्ति को इतना नही यह रक्तदान कार्य को व्यापक्ता देते हुये ग्रामीण क्षेत्र के  कोने कोने में रहे व्यक्तियों में रक्तदान करने की भावना जागृत कराने की हेतु से इस प्रकार की प्रयास शरु की गई है अध्यक्ष नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके दिला शाह ने बतायी ।

वह जमघट को सम्बोधन कते हुये जानकी गावँपालिका के वार्ड नं.–३ के वडा अध्यक्ष राज कुमार बर्मा ने रक्तदान, महादान कार्य में सभी लोगों की सहयोग आवश्यता रही है बताया । उन्हों ने कहा वह कार्यमार्फत अधिक व्यक्तियों की जान बचाया जा सकता है और इसे बडा सामाजिक कार्य और बुछ नही है इस लिये यह अभियान को सक्रिय रक्तदाता, समाज के अगुवा, बुद्धिजीवी सभी लोगों की साथ सहयोग आवश्यक रही है बताया ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह तथा धीरज सेठ बीच शिष्टाचार मुलाकात

नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज ने बाँके जिला के कोहलपुर नगरपालिका में उप–शाखा गठन करने की प्रयास हो रही है । इसी तरह खजुरा गावँपालिका में भी इे पहले उप–शाखा गठन हो चुकी है ।

जानकी गावँपालिका में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके अध्यक्ष शाह, उपाध्यक्ष मन बहादुर केसी, समाज के सल्लाहकार एवं समाजसेवी माधवराम बर्मा, सचिव भिष्म लोध, कोषाध्यक्ष मनमोहन बर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य होमराज गिरी के उपस्थिति उप–शाखा की गठन किया गया है ।

इसी जेष्ठ ३१ गते नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज ने बिश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बृहत रक्तदान कार्यक्रम आयोजन नेपालगञ्ज १८ कारकाँदौं में की है । वह रक्तदान कार्यक्रम में सहभागी होने के लिये सभी लोगों में अनुरोध की है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com