आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान शिष्य मुनि श्री आनंद कुमार जी एवं मुनि श्री विकास कुमार जी आज का बेतिया मे आगमन
आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान शिष्य मुनि श्री आनंद कुमार जी एवं मुनि श्री विकास कुमार जी आज सरस्वती विद्या मंदिर बेतिया मे 9:30 बजे बिहार करके पधारें। इतनी भीषण गर्मी में 20 किलोमीटर का लंबा विहार करके मुनि श्री यहां पहुंचे हैं। मुनि श्री के स्वागत मे पश्चिम चंपारण के माननीय सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल जी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रिंसिपल विनोद कुमार जी बेतिया के समाजसेवी राकेश जी जयसवाल नेपाल बिहार सभा के अध्यक्ष श्री भेरुदान जी भूरा उपाध्यक्ष एवं नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक जी बैद बीरगंज नेपाल उपाध्यक्ष शांतिलाल जी बरड़िया अररिया कोर्ट महासचिव बिरेन्द्र जी संचेती कटिहार बीरगंज चतुर्मास व्यवस्था समिति के संरक्षक श्री बिनोद जी बैद, श्री मुकेश जी खटेड, आशिष चोरडिय़ा, रेखा बैद, बबिता खटेड उपस्थित थे। 15 जून को मुनि श्री आनंद कुमार जी का नेपाल प्रवेश है। एवं इस वर्ष मुनि श्री का चातुर्मास बीरगंज नेपाल में है।


