Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बरिष्ठ पत्रकार तथा प्रजातंत्र सेनानी राजेश्वर नेपाली पंचतत्व में विलीन

 
बरिष्ठ पत्रकार तथा प्रजातंत्र सेनानी राजेश्वर नेपाली पंचतत्व में विलीन

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। नेपाल के बरिष्ट पत्रकार तथा प्रजातंत्र सेनानी राजेश्वर नेपाली मंगलवार को वेला स्थित दूधमती नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राघवेंद्र साह ने दी। अंतिम संस्कार से पूर्व वेला से स्व.राजेश्वर नेपाली के पार्थिव शरीर को नगर भ्रमण कराया गया । पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ट नेता विमलेन्द्र निधि, पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेकपा एमाले के बरिष्ट नेता रघुवीर महासेठ, पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा लोसपा के बरिष्ट नेता राजेंद्र महतो,मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव, गवर्नर हरिशंकर मिश्र, पूर्व मंत्री तथा सांसद जूली महतो,मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री विभागीय मंत्री सुरीता साह, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मेयर लाल किशोर साह ,उप मेयर किशोरी साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महासेठ,मधेश पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष राजेश कर्ण, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा जिला अध्यक्ष मोनिका झा ,राम रीजन यादव सहित कई लोगों राजेश्वर नेपाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोमवार को लंवी बीमारी के वाद उनका निधन हो गया था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 सितंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083
बरिष्ठ पत्रकार तथा प्रजातंत्र सेनानी राजेश्वर नेपाली का शव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com