Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाजरकोट भूकम्प – मृतक परिवार को दो लाख राहत देने का निर्णय

 

काठमांडू, १९ कात्तिक – जाजरकोट भूकम्प में जान गुमाने वाले मृतक के परिवार को सरकार की ओर से प्रति परिवार दो लाख रुपए राहत देने का निर्णय किया गया है ।
आज सुब सिंहदरबार में हुई मन्त्रिपरिषद की बैठक में जान गंवाने वाले परिवार को दो लाख रुपए तत्काल राहत रकम देने का निर्णय किया है । ये जानकारी सरकार के प्रवक्ता सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री रेखा शर्मा ने दिया है ।
उन्होंने कहा कि ‘तत्काल प्रति मृतक परिवार को दो लाख रूपया के दर से राहत उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है । इसी तरह बैठक में भूकम्प से घायल हुए सभी लोगों का निःशुल्क उपचार किया जाए, एकद्वार प्रणाली से राहत वितरण और पुर्नस्थापना के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का भी निर्णय किया है ।
निर्णय अनुसार उपचार चाहे कितना भी मंहगा क्यों न हो सरकार निःशुल्क उपचार करेगी ।
“घर बनाने से लेकर खाद्यान्न, त्रिपाल के साथ ही अन्य व्यवस्था के बारे में भी निर्णय लिया गया है ।” निर्णय अनुसार खाद्यान्न भी आज ही भेजा जाएगा ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सरस मेला-2026: एक दृष्टि में : गौरीशंकर वैश्य

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com