पूर्वराजा आज बिर्तामोड में, राजवादी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में !

काठमांडू, २५ नवम्बर । पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह कोशी प्रदेश स्थित बिर्तामोड में आज राजावादियों के साथ भेटघाट कर रहे हैं । इसी अवसर पर राजावादी समूह बिर्तामोड में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में लगे हुए हैं । प्रदर्शन के लिए राजावादी समूह इकठ्ठा हो रहे हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार पूर्वराजा शाह ४५ मिनट तक पैदाल यात्रा कर सर्वसाधारणों से मिलेंगे । बताया गया है कि कमसे कम ३० हजार सर्वसाधारण बिर्तामोड इकठ्ठा हो रहे हैं । बिर्तामोड पञ्चकन्य स्थित इलाम कलेज और पृथ्वी नारायण शाह की सालिक अनावरण के लिए पूर्वराजा शाह शुक्रबार ही झापा पहुँच गए थे ।

