Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे राखी बाँधवाने आये भारतीय नागरिक की हत्या

 

murderकैलास दास,जनकपुर, साउन २७ । धनुषा के भोइल में एक युवक को अज्ञात समूह ने गोली मार कर हत्या कर दीया है ।
मंगलवार को सुबह १०: ३० बजे अज्ञात समूह ने एक  भारतीय नागरिक को गोली प्रहार कर हत्या किया और अपाची मोटरसाइकल लेकर फरार हो गया । मृतक भारत के मधुवन्नी खजौली निवासी वर्ष ३३ का सुभाष गोईत था । धनुषा का प्रहरी नायब उपरीक्षक दिलीप घिमिरे ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   पुलों की मजबूत नींव पर एक महत्वपूर्ण पुस्तक: भोटेकोशी बाढ़ के संदर्भ में विशेष प्रासंगिकता : तानुकलाल यादव द्वारा लिखित

युवक धनुषा के चोरा कोयलपुर में अपनी वहन के यहाँ राखी बाँधवाने आया था । वह अपने वहन के घर से भारत जाते समय में उन्हे गोली दाग कर हत्या कर दीया गया है ।
घटना पश्चात पुलिस ने चौतर्फी नाकाबन्दी करके दर्जनो संख्या में मोटरसाइकल नियन्त्रण में लिया था और छानबिन के बाद सभी को छोड दीया है ।

हत्या में माउजर पेस्तोल में ७ एमएम का गोली इस्तेमाल किया गया  है । हत्या की जगह गोली के खोका पुलिस ने बरामद की है । अज्ञात समूह नजदीक से छाती में गोली प्रहार किया था । मृतक के शव परीक्षण कर  मंगलवार ही परिवारजन को जिम्मा लगा दिया गया है । घटना के छानवीन प्रक्रिया चल रही है धनुषा प्रहरी ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   लोकतांत्रिक विद्यार्थी संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष पद से रोशन कुमार मिश्र ने दिया इस्तीफा

कहते हैं वहन भाई के कलाई पर दीर्घायु की कामना के लिए रक्षा सूत्र  बाँधते है । जिससे भाई का आयु बढे । लेकिन आज हतियार धारी समूह ने इस परम्परा पर बहुत बडा अघात कीया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com