Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा के बागमती का ‘क्लोज कैंप’ आज भक्तपुर में शुरु

 

काठमांडू, सावन २४ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी बागमती प्रदेश का ‘क्लोज कैंप’ आज और कल भक्तपुर में किया जा रहा है । गत सप्ताह केन्द्रीय तह के नेताओं के लिए आयोजित बन्द कार्यशाला (क्लोज क्याम्प) के समापन के समय में ही रास्वपा ने प्रदेशस्तर में भी गहन चर्चा के लिए ‘क्लोज कैंप’ करने का निर्णय किया था ।
उसी अनुसार पार्टी की वैचारिक, राजनीतिक और सांगठनिक पक्ष के साथ ही रास्वपा ने प्रदेश तह में भी विस्तार किया है ।बागमती के क्लोज कैंप में प्रदेश समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जिला संयोजक, उपसंयोजक एवं प्रदेशस्तरीय विभाग के पदाधिकारी और सदस्यसहित करीब २ सौ ५० लोग सहभागी हुए ।
रास्वपा बागमती प्रदेश समिति के सभापति डा. अच्युतम लामिछाने ने जानकारी दी कि ‘क्लोज कैंप’ में विचार, संगठन, अभियान, मूल्य–मान्यता, संसदीय मामला और कैंडिडेट क्लब÷लीडरशिप एकेडेमी जैसे ६ विषयों पर समूहगत में चर्चा की गई । कल और समूह द्वारा चर्चा किया जाएगा । उसके निष्कर्ष को  एकीकृत कर केन्द्रीय समिति में प्रस्तुत किया जाएगा ।
बागमती प्रदेशस्तरीय ‘क्लोज कैंप’ में सहजीकरण केन्द्रीय कोषाध्यक्ष लिमा अधिकारी, केन्द्रीय सदस्य शिशिर खनाल, सोविता गौतम, पुकार बम और केन्द्रीय विभाग के कृष्णमान श्रेष्ठ आदि ने किया । रास्वपा ने प्रत्येक प्रदेश के क्लोज कैंप के सहजीकरण के लिए केन्द्रीय नेताओं को नियुक्त किया है ।
रास्वपा ने जानकारी दी है कि अन्य प्रदेश में क्लोज कैंप कल और परसों किया जाएगा ।

यह भी पढें   रसुवा: ज़रूरी उपकरण नहीं मिलने से कोरियाई बचाव दल धुंचे लौटा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com