Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्थानीय तह उपनिर्वाचन के लिए उम्मीदवारी दर्ता मंसिर २ को

 

काठमांडू, असोज १० – १६ गते मंसिर में होने वाले स्थानीय तह उपनिर्वाचन के लिए २ गते मंसिर को उम्मीदवारी दर्ता की जाएगी । निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता नारायणप्रसाद सापकोटा के अनुसार मंसिर २ गते सुबह १० से लेकर शाम के ५ बजे तक उम्मीदवारी दर्ता का समय तय किया गया है । ३ मंसिर में उम्मीदवार के विरोध में शिकायत उजुरी दर्ज की जा सकती है । ४ गते शाम तक शिकायत की जाँच पड़ताल कर निर्णय दिया जाएगा । ५ मंसिर दिन के १ बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं ।
इसके बाद उसी दिन दिन उम्मीदवारों की अन्तिम नामावली प्रकाशन की जाएगी और निर्वाचन चिह्न भी उसी दिन दिया जाएगा । १६ गते सुबह ७ से ५ बजे तक मतदान होने की आयोग ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   रास्वपा सभापति ने सभी नागरिकों से उच्च सतर्कता बरतने, सुरक्षित स्थानों पर रहने का किया आग्रह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com