Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में मिल्टन तूफान से तबाही की आशंका,फ्लोरिडा में आपातकालीन घोषणाओं को मंजूरी

 

रॉयटर्स, टैंपा

तूफान मंगलवार को फ्लोरिडा के टैंपा खाड़ी तट की ओर बढ़ रहा है। तूफान के मद्देनजर फ्लोरिडा में प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों को खाली करने के आदेश दिए हैं। 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। हेलेन तूफान के तबाही मचाने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद विशाल तूफान आया है।अमेरिका में मिल्टन तूफान से तबाही की आशंका

बन सकता सबसे विनाशकारी तूफान
मिल्टन तूफान बुधवार को तट से टकरा सकता है, जिससे फ्लोरिडा के घनी आबादी वाले पश्चिमी तट में खतरा पैदा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा, मिल्टन पश्चिम-मध्य फ्लोरिडा के लिए अब तक के सबसे विनाशकारी तूफानों में से एक हो सकता है। टैंपा खाड़ी के उत्तर और दक्षिण में तटीय रेखा के साथ 10 से 15 फीट लहरों की आशंका है।

यह भी पढें   मनांग में मर्स्यांग्दी नदी को ब्लास्ट कर खोलने का प्रयास अब तक असफल

बाढ़ आने का भी खतरा
127 से 254 मिमी या उससे अधिक बारिश के पूर्वानुमान है। इससे बाढ़ आने का भी खतरा है। लगभग 900 घरेलू और अंतराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई है। लगभग 700 उड़ानें रद की गई हैं। बुधवार के लिए निर्धारित 1,500 से अधिक उड़ानें रद कर दी गई हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन 10-15 अक्टूबर की जर्मनी और अंगोला की अपनी यात्रा मंगलवार को स्थगित कर दी है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ से दूरसंचार क्षेत्र में करीब 9 करोड़ रुपये का नुकसान

बाइडन बोले- यह जिदंगी और मौत का मामला
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाने का आग्रह किया, जिन्हें जिन्हें फ्लोरिडा में तूफान मिल्टन के आने से पहले वहां से चले जाने का आदेश दिया गया है। बाइडन ने कहा कि यह जिंदगी और मौत का मामला है। यह फ्लोरिडा में एक सदी से भी अधिक समय में आने वाला सबसे भयंकर तूफान हो सकता है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ऐसा न हो, लेकिन अभी तो ऐसा ही लग रहा है। बाइडन ने फ्लोरिडा में आपातकालीन घोषणाओं को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढें   गांँधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को मिली शिक्षा की सौगात।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com