Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार द्वारा तब्लीगी जमात के इज्तेमा आयोजन पर राेक

 

काठमांडू, 1 जनवरी

पहले ही की तरह नेपाल के मधेश प्रदेश के रौतहट में होने वाले मुस्लिम धर्म के तब्लीगी जमात के इज्तेमा पर सरकार ने रोक लगा दी है। यह लगातार चौथा वर्ष है जिस पर नेपाल सरकार ने रोक लगाई है।

इस वर्ष नेपाल के मुसलमान समुदाय  तब्लीगी जमात के इज्तेमा का आयोजन रौतहट में 8-10 फरवरी को आयोजित करने जा रहा था। इसके जिसके आयोजन की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति की मांग की गई थी।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गयाबलभद्र जयंती

आयोजन समिति की तरफ से विभिन्न मुस्लिम धार्मिक संगठनों ने इसको लेकर गृह मंत्री रमेश लेखक से मुलाकात कर इसकी आयोजन की अनुमति दिए जाने का आग्रह किया था। मुस्लिम आयोग की तरफ से भी सरकार पर लगातार इज्तेमा के आयोजन की अनुमति को लेकर दबाव दिया जा रहा था।

लेकिन रविवार को गृह मंत्रालय के हुई सुरक्षा समिति की बैठक में इज्तेमा की अनुमति नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता रामचंद्र तिवारी ने बताया कि सुरक्षा और संवेदनशीलता काे ध्यान में रखते हुए इज्तेमा की अनुमति नहीं दी गई है।

यह भी पढें   ‘संविधान संशोधन: असंतुष्ट समुदाय के सवाल’ विषय पर परिचर्चा संपन्न; देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय

यह लगातार चौथा वर्ष है जब नेपाल सरकार ने इज्तेमा करने की अनुमति प्रदान नहीं की है। सन 2020 में नेपाल के सप्तरी जिले में इज्तेमा का आयोजन में डेढ़ लाख से अधिक तब्लीगी जमात जजमा हुए थे किन्तु उनके वापस लाैटने का काेइ रिकार्ड सरकार के पास नहीं है । उसके बाद 2021 से 2023 तक हर वर्ष तब्लीगी जमात द्वारा सरकार से अनुमति लिए जाने का प्रयास किया जाता रहा है है लेकिन हर वर्ष सरकार के तरफ से इसे रोक दिया जाता रहा है।
मुस्लिम संगठनों द्वारा सरकार के इस फैसले का विरोध किया गया है। मुस्लिम आयोग के अलावा इत्तेहाद मुस्लिम संगठन सहित आधे दर्जन मुस्लिम संगठनों ने बयान जारी कर सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् की बैठक में १३ देशों के लिए राजदूतों के नामों की सिफारिश की जाएगी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com