Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज राष्ट्रीय भूकम्प सुरक्षा दिवस

 
काठमांडू, माघ २ – आज २७ वां राष्ट्रीय भूकम्प सुरक्षा दिवस है । आज भूकम्प सम्बन्धी विविध सचेतनामूलक कार्यक्रम कर इस दिवस को मनाया जा रहा है । इस वर्ष ‘भूकम्प द्वारा सिखाए गए पाठ, मजबूत संरचना और सुदृढ़ पूर्व तैयारी के साथ’ इस मूल नारा के साथ विभिन्न कार्यक्रम कर देशभर में यह दिवस मनाने की तैयारी चल रही है । शहरी विकास तथा भवन निर्माण विभाग के महानिर्देशक मचाकाजी महर्जन ने कहा है कि भूकम्प से सुरक्षित रहने के लिए सुदृढ़ पूर्वतैयारी करनी चाहिए और अपने घरों की संरचनाओं को भी मजबूत करने की जरुरत है ।विसं १९९० माघ २ गते को आए विनाशकारी भूकम्प की याद में २०५५ साल से हरेक वर्ष भूकम्प सुरक्षा दिवस मनाते आ रहे हैं । उक्त दिन ८.४ म्याग्निच्युड के भूकम्प आने से जनधन की अपार क्षति हुई थी । विस १९९० के भूकम्प में आठ हजार ८१९ लोगों की मृत्यु हुई थी । अस्सी हजार घर ध्वस्त हुए थे । इसी तरह विसं २०७२ वैशाख १२ गते को आए भूकंप से आठ हजार ६७० लोगों की मृत्यु हुई थी और सात लाख से ज्यादा आवास को क्षति पहुँची थी ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *