Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टैरिफ लागू करने जा रहे ट्रम्प,असर पूरी दुनिया पर

 

काठमान्डू 2 अप्रैल

अमेरिका बुधवार से दुनियाभर के लिए अपना जवाबी टैरिफ लागू करने जा रहा है। इसका असर पूरी दुनियाभर पर पड़ेगा।
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के बहुप्रतीक्षित टैरिफ कुछ लोगों की अपेक्षा से पहले ही लागू होने जा रहे हैं। पूर्व घोषणा के अनुसार दो अप्रैल देर रात या गुरुवार सुबह अमेरिका की तरफ से पारस्परिक शुल्क लागू कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया था कि अमेरिका अलग-अलग देशों द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ के बराबर टैरिफ ही लगाएगा। दो अप्रैल को मुक्ति दिवस बताते आ रहे ट्रंप ने दावा किया था कि भारत अपने टैरिफ में काफी कमी करने जा रहा है।

यह भी पढें   बजेट में सिलिकॉन वैली का सपना लेकिन लोकतंत्र पर खतरा : संतोष मेहता

ट्रंप के सहयोगियों ने एक योजना का मसौदा तैयार किया है, जिसमें अमेरिका में आयात होने वाले अधिकांश उत्पादों पर 20 प्रतिशत टैरिफ की सिफारिश की गई है। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, एक-एक को निशाना बनाकर टैरिफ लगाने की बजाय ट्रंप के सहयोगी एक ऐसी योजना लागू किए जाने की सिफारिश कर रहे हैं जिससे तकरीबन हर देश से आने वाले उत्पादों पर टैरिफ को 20 प्रतिशत कर दिया जाए।;

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *