हनुमान जयंती के पूर्व संध्या विराटनगर में भजन कीर्तन, भंडारा का आयोजन
माला मिश्रा विराटनगर जोगबनी ( सीमा क्षेत्र ) । हनुमान जयंती के पूर्व संध्या नेपाल के प्रसिद्ध समाजसेवी दीनबंधु गोयल के विराटनगर बस स्टैंड स्थित आवासीय परिसर के हनुमान मंदिर में विधि पूर्वक पूजा अर्चना के बाद अष्टजाम में स्थानीय भजन गायक राम प्रसाद मंडल तथा भजन मंडली के टिम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा । इस अवसर पर भण्डार भी लगाया गया था जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक दीनबंधु गोयल , पंकज गोयल के अनुसार हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के पूर्व संध्या में भजन कीर्तन का आयोजन होता है जिसमें विराटनगर के सैकड़ों प्रतिष्ठित लोग पहुंचते आए है । इस अवसर पर नंदकिशोर राठी , श्रीनिवास शारडा , महेश जाजू , प्रकाश मूंधड़ा , अमित शारडा, देवकी नंदन अग्रवाल , सीताराम अग्रवाल , श्रवण अग्रवाल , अनिल शाह , सुनील बिड़ला सहित अन्य लोग मौजूद थे ।



