Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली ने दी नववर्ष की शुभकामना,कहा … सभी में सकारात्मक सोच, व्यवहार और आत्मबल का होना आवश्यक है 

 

काठमांडू, बैशाख १ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा है कि देश को समृद्ध और जनता को सुखी बनाने के साझा गन्तव्य प्राप्त करने के लिए सभी में सकारात्मक सोच, व्यवहार और आत्मबल का होना आवश्यक है ।
नया वर्ष २०८२ के अवसर में स्वदेश तथा विदेश में रह रहे सभी नेपाली को अपनी शुभकामना दी है । प्रधानमंत्री ने कहा है कि मैं यही कामना करता हूँ कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि, प्रगति, सफलता और नया उत्साह पैदा करें । उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बहुत सी कठिनाईयों के बाबजूद हासिल किए गए उपलब्धियों को आधार बनाकर हम सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने में सफल हो रहे हैं ।
प्रधानमंत्री ओली ने जातीय, क्षेत्रीय, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता से भरा हमारा राष्ट्र है । ये हमारी साझा सम्पति है । इन सबको परस्पर विरोधी शक्ति के रुप में नहीं लेकर इनके बीच की एकता को शक्ति के रुप में लेकर विकास करें और आगे बढ़े ।
उन्होंने इस बात का उल्लेख किया है कि देश में आज विकास केवल सपना नहीं यथार्थ बन रहा है, इसके बीच में ग्रामीण भेगों में बने भौतिक पूर्वाधार, उनके जनजीवन में पड़ने वाले प्रत्यक्ष सकारात्मक प्रभाव और सामाजिक सेवा प्रणाली में हुए सुधार लोकतान्त्रिक प्रणाली की उपलब्धि है ।

यह भी पढें   जिसने स्वयं पर विजय पा लिया, उसने अपने जीवन का रहस्य जान लिया: बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com