Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईसीसी यू–१९ विश्व कप एशिया चयन अन्तर्गत आज नेपाल और ओमान बीच मैच

 

काठमांडू, बैशाख १ – काठमांडू में चल रहे आईसीसी यू–१९ विश्व कप एशिया चयन के अन्तर्गत दूसरे खेल में आज नेपाल और ओमान के बीच मैच होगा ।
खेल आज सुबह साढ़े ९ बजे से उपर वाले मुलपानी क्रिकेट मैदान में होने जा रहा है ।
नेपाल ने अपने पहले खेल में रविवार को यूएई पर डिएल पद्दति अनुसार ५ रन से जीत हासिल की और अपनी विजयी शुरुआत की । कल हुए खेल में ओमान अफगानिस्तान से ८ विकेट से हार गया ।
आज ही नीचे वाले मुलपानी मैदान में अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच भी मैच खेला जाएगा ।
नेपाल, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हागकांग शामिल इस चयन से जो टीम शीर्ष होगी वही आगामी वर्ष के यू–१९ विश्वकप में पहुँचेगी ।

यह भी पढें   सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, सात दशकों का संगीतमय सफर हुआ समाप्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *