हमारा भविष्य केवल आगे बढ़ने से ही उज्ज्वल हो सकता है, पीछे मुड़कर देखने से नहीं – प्रचण्ड
काठमांडू, बैशाख १ – नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने आह्वान किया है कि समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए एकताबद्ध होकर आगे बढ़े ।
नव वर्ष २०८२ के अवसर पर आज शुभकामना देते हुए उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि देश की समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए दृढ़तापूर्वक अपने कदम को बढ़ाए ।
अपनी शुभकामना संदेश में उन्होंने उल्लेख किया है कि ‘हम गौरवशाली इतिहास वाले सार्वभौम नेपाली हैं, हमने न्याय, स्वतन्त्रता और समानता के लिए त्याग, तपस्या और बलिदान के अनेकों कीर्तिमान कायम किए हैं । हमारा भविष्य केवल आगे बढ़ने से ही उज्ज्वल हो सकता है, पीछे मुड़कर देखने से नहीं ।’
वर्ष २०८२ नई चुनौतियां और अवसर को लेकर आने वाला है । यह बताते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने संविधान के पूर्ण क्रियान्वयन के माध्यम से लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

