Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नववर्ष सड़क पर ही मनाएंगे आंदोलनरत शिक्षक

 

काठमांडू, बैशाख १ –आन्दोलनरत शिक्षक तथा विद्यालय कर्मचारी नया साल सड़क पर ही मनाएंगे । यथाशीघ्र विद्यालय शिक्षा ऐन जारी करने की मांग को लेकर आन्दोलन में उतरे शिक्षकों ने अपना आंदोलन आज भी जारी रखा है । उनका विरोध प्रदर्शन आज भी होगा ।
नेपाल शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकिशोर सुवेदी ने कहा कि इस बार का नया वर्ष सड़क पर ही मनाएंगे । नव वर्ष के आरम्भ का ये दिन भी आम नेपाली विद्यार्थी, शिक्षक–कर्मचारी और विद्यालय शिक्षा के उन्नयन के पक्ष में आन्दोलन जारी ही रखेंगे ।
उन्होंने कहा कि कुछ और दिन माइतीघर–बानेश्वर खण्ड के सड़क में ही व्यतीत होने की अवस्था है । उन्होंने कहा कि जबतक मांग पूरा नहीं होगी  हम थकने या गलने वाले नहीं हैं । हम केवल जीत के लिए लड़ रहे हैं ।
जैसे जैसे देरी हो रही है हममें उतनी ही उर्जा आ रही है । राज्य के पास न्यायिक बात को स्वीकार करने के अलावे दूसरा विकल्प नहीं है । शिक्षकों ने अपना आंदोलन चैत २० गते से शुरु किया है । वो सड़क आंदोलन में हैं ।

यह भी पढें   गृहमंत्री सुधन गुरुङ की गिरफ्तारी की मांग, जेन–जी मूवमेंट ने पुलिस में दी शिकायत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *