Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमालयी क्षेत्र के कुछ जगहों में हल्की वारिश और बर्फबारी की संभावना…देश के अधिकांश स्थानों में मौसम साफ रहेगा

 

काठमांडू, बैशाख २६ – फिलहाल देश में पश्चिमी और स्थानीय हवाओं का प्रभाव बना हुआ है।
साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवाओं का भी आंशिक प्रभाव देखा गया है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा विभाग ने यह जानकारी दी है।
महाशाखा के अनुसार आज दोपहर देश के पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक से सामान्य बादल छाए रहेंगे, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।
देश के पहाड़ी और हिमालयी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर गर्जन और चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
इसी तरह, आज रातः देश के पहाड़ी इलाकों में आंशिक बदली बनी रहेगी, और अन्य भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
पहाड़ी क्षेत्रों के एक–दो स्थानों पर गर्जन और चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हिमालयी क्षेत्र के एक–दो स्थानों पर हल्की वारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है।

यह भी पढें   कांग्रेस ने की संविधान संशोधन को लेकर अपनी धारणा सार्वजनिक करने की तैयारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *