Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश की संभावना

 

काठमांडू जेठ १७ – जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकरी दी है कि आज देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश की संभावना है । कुछ भूभागों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है ।
मौसमविदों के अनुसार कोसी, मधेस, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की या मध्यम बारिश हो भी रही है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिन में कोसी, मधेस, वाग्मती, गण्डकी प्रदेश के साथ ही पहाडी भूभागों में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाँकी भूभागों में आंशिक बदली छाई रहेगी । कोसी प्रदेश के कुछ स्थान, मधेस प्रदेश के साथ ही देश के पहाडी भूभागों के कुछ स्थान और बाकी भूभागों के एक दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । कोसी प्रदेश के एक दो स्थान में भारी बारिश की संभावना है । देश के उच्च पहाडी तथा हिमाली भूभागों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है । विभाग ने जानकारी दी है कि आज रात कोसी, मधेस, वाग्मती, गण्डकी प्रदेश के साथ ही देश के पहाडी भूभागों में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी भूभागों में आंशिक बदली छाई रहेगी । कोसी और मधेस प्रदेश के कुछ स्थानों तथा बाकी पहाडी भूभागों के कुछ स्थानों और बाकी भूभागों के एक दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । कोसी और मधेस प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश की भी संभावना है । उच्च पहाडी तथा हिमाली भूभागों के एक दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है । अभी देश के पश्चिम और मध्य भूभागों में पश्चिमी हवाओं तथा स्थानीय हवाओं का प्रभाव है । कोसी प्रदेश के अधिकांश भूभागों में मानसुनी हवाओं का प्रभाव है ।

यह भी पढें   दावा लामा को बग्गीखाना बुलाया गया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com