Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूकंप से 10 फुट खिसक गया काठमांडू

 

सिडनी/काठमांडू
नेपाल के विनाशकारी भूकंप ने सैकड़ों जानें ही नहीं ली हैं, बल्कि उसने इस हिमालयी देश के भूगोल को भी बिगाड़कर रख दिया है । भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक इस भूकंप से काठमांडू शहर तीन मीटर खिसक गया है, हालांकि दुनिया की सबसे बड़ी पर्वत चोटी एवरेस्ट के भूगोल में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं।Earthquake-Shifts-Kathmandu-by-3-Metres-But-Everest-Height-Unchanged-Say-Experts

शनिवार दोपहर को आए 7.9 तीव्रता के इस विनाशकारी भूकंप ने पूरी काठमांडू वैली को झिंझोड़कर रख दिया था। भूकंप का केंद्र पोखरा से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लामजुम में था।

यह भी पढें   रास्वपा द्वारा लिए गए चार निर्णय सार्वजनिक

वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के भू भौतिकी विभाग के प्रमुख डॉ सुशील कुमार ने बताया कि नासा ने भूकंपीय क्षेत्र के सेटेलाइट अध्ययन के बाद काठमांडू 10 फुट खिसकने की पुष्टि की है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप की वजह से इंडियन प्लेट के यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसकने से हुए घर्षण के कारण पृथ्वी का 7,200 वर्ग किलोमीटर भूभाग अपनी जगह से तीन मीटर ऊपर उठ गया।

इसी खिंचाव की वजह से एक ही झटके में 79 लाख टन ऑफ टीएनटी ऊर्जा निकली, जिससे पृथ्वी की धुरी पर भी असर पड़ा। इस ऊर्जा का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह हिरोशिमा में हुए एटमी धमाके से निकली ऊर्जा से 504.4 गुना ज्यादा थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com