Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तानी नाट्य समूह द्वारा कराची में रामायण का मंचन

 

पीटीआई,कराची।

एक पाकिस्तानी नाट्य समूह ‘मौज’ ने पाकिस्तान के  कराची शहर में हिंदू पौराणिक कथाओं में गहराई से निहित अच्छाई और बुराई की शक्तिशाली महागाथा ”रामायण” का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत कर सभी को चौंका दिया है।इस नाट्य समूह ने कराची आ‌र्ट्स काउंसिल में सप्ताहांत के दौरान ”रामायण” का मंचन किया। इसके लिए उन्हें इस महाकाव्य को जीवंत करने के लिए एआई तकनीक का उपयोग करने के लिए सराहना मिली है।

यह भी पढें   अमेरिकी विदेश मंत्रालय की उपविदेश मंत्री सारा बी. रोजर्स तीन दिवसीय नेपाल भ्रमण में

नाटक के निर्देशक योहेश्वर करेरा ने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि ”रामायण” का मंचन करने से लोग उनसे नफरत करेंगे या उन्हें किसी खतरे का सामना करना पड़ेगा। उनके लिए रामायण को मंच पर जीवंत करना एक दृश्य आनंद है और यह दिखाता है कि पाकिस्तानी समाज उतना असहिष्णु नहीं है जितना कि अक्सर उसे बताया जाता है।”

करेरा ने बताया कि इस नाटक को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लोगों ने अभिनेताओं के प्रदर्शन की सराहना की है। कला और फिल्म आलोचक ओमैर अलवी ने कहा कि वह कहानी की गंभीरता से प्रभावित हुए और गतिशील प्रकाश, लाइव संगीत, रंगीन वेशभूषा और प्रेरणादायक डिजाइन ने शो की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *