पुस्तकालय दिवस पर श्याम सुंदर शशि द्वारा लिखित पुस्तक पर हुयी परिचर्चा

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मैथिली विकास कोष जनकपुरधाम के अध्यक्ष श्री जीव नाथ चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को 18वां पुस्तकालय दिवस मैथिली विकास कोष के सभागृह में मनाया गया। इस अवसर पर संस्कृति विकास बिषय अंतर क्रिया का उद्घाटन राजर्षि जनक विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ.अमर प्रसाद यादव ने किया। इसके साथ ही युवा साहित्यकार प्रो.श्याम सुंदर शशि लिखित पुस्तक जनकपुरधाम के इतिहास पर उपस्थित प्रमुख अतिथि सहित प्रो.डा . सुरेंद्र लाभ, साहित्यकार रमेश रंजन,तमलोपा के अध्यक्ष बृषेश चंद्र लाल, डॉ.विजय कुमार सिंह,मेयर मनोज कुमार साह,शीतल झा, परमेश्वर कापड़ि,निर्मल चौधरी , नित्यानंद मंडल सहित कई विद्वान वक्ताओं ने कहा कि श्याम सुंदर शशि ने जनकपुरधाम के इतिहास में जनकपुरधाम के जानकी मंदिर,राम मंदिर,सभी मठ मंदिरों, सरोवरों को धार्मिक तथा ऐतिहासिक तथ्योंके साथ पुस्तक में जगह देने का काम किया है। इससे जनकपुरधाम की महिमा का उजागर हुआ है। वक्ताओं ने पुस्तक में कमी का भी जिक्र किया तथा लेखक से इसे अगले संस्करण में सुधारने की बात कही। वक्ताओं ने मैथिली विकास कोष पुस्तकालय को समृद्ध बनाने पर भी जोड़ दिया।


