दशमी के मौके पर नर सेवा नारायण सेवा ने विराटनगर में किया प्रसाद वितरण
माला मिश्रा विराटनगर । दशहरा के दशमी के मौके पर गुरुवार को विराटनगर के सामाजिक संगठन नर सेवा नारायण सेवा के ओर से से मेला में आए लगभग साढ़े तीन हजार लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया । इस मौके पर स्टाल लगाकर संस्था के लोगों के द्वारा समाज के लोगों और संस्था के सदस्यों के सहयोग पूरी , सब्जी , हलुआ का प्रसाद वितरण किया । नर सेवा नारायण सेवा के विराटनगर के संस्थापक अध्यक्ष पृथ्वी कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में विराटनगर के कॉलेज रोड में टेट लगाकर उक्त प्रसाद वितरण किया गया । पिछले दो साल से उक्त संस्था के द्वारा विराटनगर के कोशी अंचल अस्पताल के मरीज और अभिवाहक को निःशुल्क खाना का वितरण करते आ रही है ।


