Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुकुम (पूर्व)में बर्फबारी के कारण मध्यपहाड़ी लोकमार्ग अवरुद्ध

 

काठमांडू, माघ १० – रुकुम (पूर्व)में बर्फबारी के कारण मध्यपहाड़ी लोकमार्ग अवरुद्ध हो गया है । बर्फबारी के कारण लोकमार्ग के लुकुम–पातिहाल्ना खण्ड अवरुद्ध होने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय रुकुम (पूर्व) ने दी है ।
रुकुम (पूर्व) जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर प्रसाद यादव ने बताया कि काठमांडू से निकलने वाली बसों के इस खंड में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक हिमराज बीके के नेतृत्व में एक टीम को काक्री स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय से तैनात किया गया था।
प्रमुख जिला अधिकारी सीता परियार ने कहा कि फंसे हुए वाहनों और यात्रियों को बचाने के प्रयास जारी हैं और सड़क को साफ करने के लिए भूमे गाँवपालिका के साथ समन्वय किया जा रहा है ।स्काभेटर लगाकर बर्फ को हटाने का काम तथा सड़क खुलवाने की तैयारी हो रही है ।
रुकुम (पूर्व)के हिमाली तथा उच्च लेकाली क्षेत्रों में बीति रात से ही बर्फबारी हो रही है । नीचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है । वैसे तो बर्फबारी के कारण जन जीवन थोड़ा अस्त व्यस्त हो गया है लेकिन लम्बे समय के बाद हुई बारिश और बर्फबारी के कारण किसानों में खुशहाली छाई हुई है ।

यह भी पढें   सरकार के विरोध में प्रदर्शन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *