Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा पार नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा से बरामद 1.48 लाख ट्रामोल कैप्सूल

 

31 जनवरी, 2026,आमवा गाँव (मोतिहारी सीमा क्षेत्र)।मोतिहारी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में आज एक बड़ी कार्रवाई में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया। लगभग 1.48 लाख प्रतिबंधित ट्रामोल कैप्सूल बरामद किए गए और दो तस्कर गिरफ्तार किए गए।

घटनाक्रम के अनुसार, एसएसबी की वाहिनी को एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि एक संदिग्ध ई-रिक्शा के जरिए भारत से नेपाल सीमा पार प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी की जानी है। इस सूचना के आधार पर, वाहिनी कमांडेंट के आदेश और उप कमांडेंट श्री विश्वजीत तिवारी के निर्देश पर एसएसबी की टीम ने बिहार पुलिस के झरोखर थाना के साथ समन्वय स्थापित किया।

यह भी पढें   बाँके जानकी गाँवपालिका में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में ४ संस्थाओं को सम्मानित किया गया

संयुक्त टीम ने भारतीय सीमा से लगभग 2 किलोमीटर दूर आमवा गाँव के पास शाम 5:10 बजे एक संदिग्ध ई-रिक्शा (BR 05 RA 4481) को घेरा और रोककर जाँच की। रिक्शा में दो युवक तापस कुमार (23) एवं गुलशन कुमार (23) सवार थे, जो मोतिहारी जिले के बसंतपुर गाँव के निवासी हैं। सावधानीपूर्वक खोजबीन में रिक्शा में रखे 5 कार्टूनों में से कुल 495 पैकेट ‘ट्रामोल 50’ कैप्सूल बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में 300 कैप्सूल थे, जिनकी कुल संख्या लगभग 1,48,500 (एक लाख अड़तालीस हज़ार पाँच सौ) थी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 मई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

मोतिहारी के ड्रग निरीक्षक श्री सुशील कुमार को तत्काल सूचित किया गया। उन्होंने मौके पर पहुँचकर दवाइयों की प्रारंभिक जाँच की और उन्हें प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी पाया।

समस्त कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद, देर रात तस्करी में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा, जब्त की गई समस्त दवा तथा दोनों आरोपितों को आगे की कार्यवाही के लिए झरोखर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

वर्तमान में मामले की गहन जाँच बिहार पुलिस द्वारा जारी है। सुरक्षा बलों के बीच समन्वय के कारण इस प्रमुख तस्करी मामले को सुलझाने में सफलता मिली है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *