Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समुदाय स्तर में नागरिक समाज की भूमिका विषयक कार्यक्रम सम्पन्न

 

नेपालगन्ज/(बाँके) – पवन जायसवाल । समुदाय की समुन्नति के लिए नागरिक समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना आवश्यक है—यह विचार नेपालगन्ज में आयोजित एक कार्यक्रम के सहभागियों ने व्यक्त किया।

सामुदायिक रेडियो प्रसारक संघ (अकोराब) के आयोजन तथा गैरसरकारी संस्था महासंघ (एनजीओ फेडरेशन – बाँके) के सहकार्य में “समुदाय स्तरमा नागरिक समाज की भूमिका” विषयक अन्तरक्रिया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें वक्ताओं ने नागरिक समाज की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोड दिया।

युवा पत्रकार अञ्जना धिताल द्वारा सञ्चालित कार्यक्रम में सामुदायिक रेडियो प्रसारक संघ अकोराब के अध्यक्ष अर्जुन गिरी ने कहा कि नागरिकों द्वारा सवाल उठाना ही जवाबदेहिता सुनिश्चित करने का आधार है। उन्होंने कहा,
“समुदाय की आवाज सम्बन्धित निकाय तक पहुँची या नहीं, नागरिक समाज ने अपनी भूमिका निभाई या नहीं—इन विषयों को मिडिया द्वारा उठाना आवश्यक है। इससे नागरिक समाज और अधिक सशक्त बनेगा।”

यह भी पढें   ‘राष्ट्रीय रक्त सम्राट’ प्रेमसागर कर्माचार्य नें १ सय ८८वीं बार रक्तदान किया 

इसी कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्व केन्द्रीय सदस्य झलक गैरे ने कहा कि देश में हुए राजनीतिक आन्दोलन और परिवर्तन के अभियानों में नागरिक समाज की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। उन्होंने समुदाय में एकता, सहकार्य और जनचेतना के विकास को आज की प्रमुख आवश्यकता बताया।

नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के अध्यक्ष नवीन गिरी ने कहा कि नागरिक समाज को सामाजिक सवालों पर निरन्तर खबरदारी करनी चाहिए और विकास के लिए सन्तुलित दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। इसके लिए राजनीतिक आवरण से ऊपर उठकर कार्य करना आवश्यक है।

यह भी पढें   नदियाँ : धरती की जीवनरेखा और सभ्यताओं की आधारशिला : बिमल सरार्फ

गैरसरकारी संस्था महासंघ नेपाल, बाँके जिला शाखा के कार्यवाहक अध्यक्ष मन भण्डारी ने बताया कि विपद् तथा कठिन परिस्थितियों में स्थानीय सरकार से पहले नागरिक समाज अग्रपंक्ति में भूमिका निर्वाह करता है। उन्होंने नागरिक समाज द्वारा स्थानीय सरकार को जवाबदेह बनाना अनिवार्य होने पर जोड दिया।

भेरी वातावरणीय विशिष्टता समूह (बी–ग्रुप) के कार्यकारी प्रमुख डम्मर सुनार ने कहा कि नागरिक समाज का अर्थ केवल संघ–संस्थाएँ ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेवारी भी इसमें समाहित होती है।

यह भी पढें   "संभावना" रक्सौल के मंच पर दिखा भारत–नेपाल मैत्री का रंग

कार्यक्रममा अपाङ्गता अधिकारकर्मी टेकराज जैसी, युवा जनक बहादुर बस्नेत, युवा अधिकारकर्मी शाहिल अन्सारी, रामु चिडिमार, दिदीबहिनी समाज बाँके की अध्यक्ष रमादेवी शाह, रेडियो कृष्णसार एफएमकी स्टेशन प्रमुख सावित्री गिरी, कोहलपुर एफएम के स्टेशन म्यानेजर हेमन्त विक, पत्रकार निशु जोशी तथा पत्रकार एवं सामाजिक अभियन्ता शाहिदा शाह लगायतले पनि आफ्ना–आफ्ना धारणा राखेका थिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com