Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने नेपाल को चुनाव संबंधी सहायता की चौथी किस्त सौंपी

 


बीरगंज (नेपाल), 1 मार्च 2026 । भारत सरकार ने नेपाल की आगामी संसदीय चुनाव की तैयारियों के लिए चुनाव संबंधी सहायता की चौथी किस्त आज बीरगंज में औपचारिक रूप से हस्तांतरित की। भारतीय महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीनाजी ने पर्सा जिल्ला के प्रमुख जिल्ला अधिकारी श्री भोला दाहालजी को यह सहायता सौंपी।

इस चौथी किस्त में 30 एक टन क्षमता वाले ट्रक तथा अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं। नेपाल सरकार की ओर से की गई मांग के अनुसार यह सहायता उपहार स्वरूप प्रदान की गई है, जो चुनावी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढें   कल्पना पौडेल जिज्ञासु की ७वीं कृति “अग्निस्पन्द” कविता सङग्राह बिमोचन

कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रमुख जिल्ला अधिकारी श्री भोला दाहाल ने समय पर यह सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी की सराहना की।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत सरकार की ओर से चुनाव संबंधी सहायता की पहली तीन किस्तों में 580 से अधिक सवारी साधन तथा अन्य सामग्रियां नेपाल को पहले ही हस्तांतरित की जा चुकी हैं। कुल मिलाकर भारत ने नेपाल को सैकड़ों वाहनों सहित व्यापक लॉजिस्टिकल सहयोग प्रदान किया है।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस – नए क्रियाशील सदस्यों के लिए आवेदन फार्म

भारतीय पक्ष से जारी यह निरंतर सहयोग एवं समर्थन दोनों देशों के बीच बहुआयामी तथा बहुक्षेत्रीय विकास साझेदारी को दर्शाता है। यह भारत और नेपाल के लोगों के बीच गहरे पारस्परिक विश्वास, मित्रता तथा सद्भाव का भी प्रतीक है।

नेपाल में 5 मार्च 2026 को प्रतिनिधि सभा चुनाव होने हैं, और भारत की यह सहायता निष्पक्ष, सुचारू तथा सफल निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *