अमृत झा की रिहाई को लेकर परिवारजनों की गुहार
काठमांडू, चैत्र १० – ३३ वर्षीय अमृत झा जो की ईरानी सेना के कब्जे में है उनके परिवाल वालों ने सरकार से आग्रह किया है कि झा के सकुशल रिहाई के लिए पहल करें । उदयपुर के त्रियुगा नगरपालिका–११ के ३३ वर्षीय अमृत झा ईरान के ब्ल्याक सी मरिन एलएलसी कम्पनी में कार्यरत है । वें पानी जहाज के चालक की भूमिका में हैं । अमृत की दिदी पूजा झा ने बताया कि झा दुबई से ईरान इंधन लेने गए, वहाँ से वापस लौटने के क्रम उन्हें ईरानी सेना ने बठदर अब्बाबस से गिरफ्तार कर लिया ।
पूजा का कहना है कि अमृत को अभी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक ईरान की सुरक्षा निकाय द्वारा गिरफ्तार करने की जानकारी प्राप्त हुई है । विदेश मंत्रालय के कॉउसलर विभाग में दिए गए निवेदन में अमृत को बठदर अब्बास करागार में रखा गया है ।
अमृत झा के परिवार वालों ने सोमवार को इसी विषय को लेकर विदेश मंत्री बलानंद शर्मा और सचिव अमृत बहादुर राई से मुलाकात की थी ।
झा की गिरफ्तारी के बाद उनकी सुरक्षा तथा अवस्था को लेकर कुछ स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है । झा के परिवार वालों ने इस विषय में मंत्री शर्मा और सचिव राई को जानकारी दी ।
इसके जबाव में मंत्री शर्मा ने स्पष्ट कहा कि वे तो अब दो तीन ही बहाल रहेंगे । नई सरकार बनने जा रही है इन सभी समस्याओं को अब वहीं संबोधन करेगी । यद्यपि विदेश मंत्रालय अपनी नियोग द्वारा अमृत की अवस्था के बारे में समझने का प्रयास कर रही है ।


