Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल में जयंत एकेडमी का 10वां वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक संपन्न ,

 

रक्सौल : आज बृहस्पतिवार को श्री श्याम मंदिर रोड स्थित शहर का अग्रणी शिक्षण संस्थान जयंत एकेडमी का 10वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया । समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी , जयंत एकेडमी के निदेशक नीरज शर्मा, अनुराधा शर्मा एवं हेमंत शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्प पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत भाषण के उपरांत गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुति दी गयी, जो समारोह का मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा । इसके पश्चात रंगोली प्रतियोगिता एवं विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के बीच प्रमाण – पत्र वितरण किया गया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 जुन 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शंकर जी के डमरू पर आधारित नृत्य, गब्बर सिंह डांस, तथा कक्षा 3 व 4 की छात्राओं द्वारा “बाबू राव गणपत राव” पर अभिनय प्रस्तुत किया गया । इसके साथ ही कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग) के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में एल.के.जी. से यू.के.जी. तक के बच्चों द्वारा “लुक- छुप ना जाओ जी” गीत पर मनमोहक नृत्य तथा महिला सशक्तिकरण पर आधारित विशेष प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी । वहीं “लेजी डांस” और “अनेक धर्म, एक राष्ट्र” जैसे संदेशपरक कार्यक्रम भी दर्शकों को आकर्षित किया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 28 जुन 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

समारोह के दौरान कक्षा में 100% उपस्थिति एवं अनुशासन बनाए रखने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया । साथ ही स्कूल के स्थापना काल से अपनी सेवा दे रहे शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान का भी विशेष कार्यक्रम रखा गया ।

अंत में निदेशक द्वारा अपने समापन भाषण में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य अतिथियों का बच्चों का उत्साहवर्धन के लिए आभार प्रकट किया गया गया। पूरे आयोजन का प्रभावशाली संचालन मिस अंजलि एवं श्री दीपक ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, सुरेश कुमार शर्मा, रजनीश रंजन, बबीता रुंगटा, संगीता रूंगटा, मधु अग्रवाल,ज्योति गुप्ता, अंजलि शर्मा, हंसिका अग्रवाल, पूनम गुप्ता, नमिता देवी, रेखा पाण्डेय,शिखा मैम, सुनील यादव, प्रकाश सर, दीपक सर, राजेश सर, एवं सूरज सर आदि
उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *