Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेरे और प्रधानमंत्री जी के बीच किसी प्रकार का विभाजन होने की संभावना नहीं है – रवि लामिछाने

 

काठमांडू, बैशाख २७ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने ने सांसदों को अभिव्यक्ति देते समय ध्यान देने का निर्देश दिया है । रविवार प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने आग्रह किया कि अन्तर्वार्ता, और सामाजिक संजाल में लिखते समय विवादित विषयों से बचें । उन्होंने अनुरोध किया कि “पार्टी की एक लाइन से बाहर न जाएं और किसी भी झुंड समूह, ग्रुप में विश्वास नहीं करें ।”
उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि बालेन या रवि गुट की धारणा के कारण ही कुछ सांसद मंत्री बनने का अवसर खो चुके हैं । उन्होंने कहा कि कभी–कभी कुछ लोग खुद को बालेन का तो रवि का , या रवि का –बालेन का, कभी मैं इधर का या उधर का बताते हैं । प्रधानमंत्री जी और मैं जब एक दूसरे से मिलते हैं तो इस बात को लेकर हँसते हैं । कौन क्या कह रहा है, इसकी जानकारी हमें रहती है । उन्होंने कहा कि “ऐसे बहुत से साथी है जो मैं इधर का या उधर का यह कहकर अपने आप को बताते हैं और इसी कारण वे मंत्री नहीं बन पाएं ।”
लामिछाने ने स्पष्ट किया कि उनके और प्रधानमंत्री के बीच किसी प्रकार का विभाजन होने की संभावना नहीं है । उन्होंने कहा, “कुछ लोग या मीडिया यह सोचते हैं कि हमारे बीच दरार आ सकती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है । हम राजनीतिक रूप से परिपक्व हो चुके हैं ।”
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी सांसद मैं इधर का या उधर का कहेंगे , या किसी तरह की गुटबंदी करेंगे तो अगली बार चुनाव का टिकट भी नहीं मिल सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com