Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्गा प्रसाईं से वार्ता करने के लिए सरकार ने गठन की एक वार्ता टीम

 

काठमांडू, भाद्र १ – राजावादी अभियंता दुर्गा प्रसाईं से वार्ता करने के लिए सरकार ने एक वार्ता टीम की गठन की है । प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय ने सोमवार को सहसचिव लिलाधर सुवेदी के संयोजकत्व में टीम गठन की गई है । राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाओं महाअभियान के संयोजक प्रसाईं ने विभिन्न मांगों को रखकर आंदोलन की घोषणा की थी । उन्होंने गत सावन २९ गते राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में विभिन्न मांगों को प्रस्तुत किया था ।
इसी संदर्भ में वार्ता से समस्या का समाधान हो, सहजीकरण के लिए नेपाल सरकार की ओर से वार्ता टोली गठन किए जाने की जानकारी प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय ने जानकारी दी है । वार्ता टोली में गृह मंत्रालय के सहसचिव ज्ञानेन्द्र काफ्ले, अर्थ मंत्रालय के सहसचिव महेश आचार्य और भूमि व्यवस्था, सहकारी मंत्रालय के सहसचिव डिलाराम पन्थी सदस्य हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com