Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शव व्यवस्थापन की संवेदनशीलता का ध्यान नहीं रखा गया है – भीष्मराज आङदेम्बे

 

काठमांडू, भाद्र १४ – प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेपाली कांग्रेस ने भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में आई बाढ़ के बाद के आपदा व्यवस्थापन को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की हैं । कांग्रेस संसदीय दल के नेता भीष्मराज आङदेम्बे ने गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि बाढ़ में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के शवों के व्यवस्थापन में रिश्तेदारों की अनुमति नहीं ली गई है ।
कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय, सानेपा में रविवार को आयोजित विचार विमर्श के कार्यक्रम में बोलते हुए नेता आङदेम्बे ने कहा कि बहुत सी शिकायतें आई हैं कि शव व्यवस्थापन की संवेदनशीलता का  ध्यान नहीं रखा गया है । उन्होंने कहा कि ‘शव व्यवस्थापन को लेकर रिश्तेदारों की अनुमति नहीं लेने के विषय को लोगों ने गंभीर रूप से उठाया गया है ।’
उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया है कि भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में बाढ़ के बाद जो गंघ फैल रही है वह जनस्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ी चुनौती है । उन्होंने बताया कि इस विषय पर उन्होंने प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह को भी ध्यानाकर्षण करवाया है । उन्होंने बताया कि स्थानीय तह के जनप्रतिनिधि तथा उससे संबंधित लोगों के समन्वय तथा सुझाव के आधार पर मैंने प्रधानमंत्री को नौ बूँदे ध्यानाकर्षण पत्र सौंप दिया है । आपदा के बाद राहत, पुनःस्थापना और दीर्घकालीन व्यवस्थापन के लिए पार्टी ने सरकार का ध्यानाकर्षण कराया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com