Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी और नेपाल प्रहरी के संयुक्त आयोजन में ट्राफिक सप्ताह

 

नेपालगंज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७३ जेष्ठ ३ गते ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी और नेपाल प्रहरी के संयुक्त आयोजन में ट्राफिक सप्ताह २०७३ जेष्ठ शनिवार को नेपालगंज में समापन हुआ है ।
समापन समारोह के प्रमुख अतिथि प्रहरी नायब महानिरीक्षक माधव प्रसाद नेपाल ने ट्राफिक सेवा प्रभावकारी बनाने में आम नागरिको की सहयोग महत्वपूर्ण रही है विश्वास व्यक्त किया । ट्राफिक सप्ताह सम्पन्न करने में उल्लेखनीय सहयोग किया नेपाल रेडक्रस सोसाइटी लगायत सरोकारवालों को धन्यवाद दिया था ।
उन्हों ने नेपालगंज में हरेक ४ महीने में ट्राफिक नियम के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिये अनुरोध करते हुये प्रहरी सेवा २४औ घण्टा उपलब्ध है और अपराधीयों को कानून बमोजिम कारवाही होगी बातों पर जोड दिया ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह की अमेरिका यात्रा को मंजूरी

1(4)
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के जिला शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने मानव रक्षा के लिये रेडक्रस और नेपाल प्रहरी ने ट्राफिक नियम के बारे में सरोकारवालों को सचेत कराने की प्रयास किया उल्लेख करते हुये मानव सेवा के लिये रेडक्रस सदैव सहयोग करने की बातों पर जोड दिया ।
नेपालगंज उद्योग व्ाँणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद श्रेष्ठ ने नेपालगंज की ट्राफिक व्यवस्था सुधार करने के लिये उद्योग व्यापारियों ने सहयोग करने की प्रतिवद्धता व्यक्त किया था ।
वह अवसर पर सप्ताहिक रुप में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम मध्ये से सड्क सुरक्षा में विद्यार्थीयों की भूमिका विषयक सम्पन्न निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रथम ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय. खजुरा के मेघना तिवारी दूसरी उसी विद्यालय की दिव्या सिंजाली मगर और तीसरी मोडेल कालेज एकेडेमी के आकृति शर्मा को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि अजीतकुमार शर्मा ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण किया था ।
इसी तरह ट्राफिक सप्ताह में सहयोग करने वाले सरोकारवाला संस्था, विद्यालय, रेडक्रसकर्मी, सुरक्षाकर्मी और असल चालकों को प्रशांस पत्र प्रदान किया गया था ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में क्षेत्रीय ट्राफिक प्रहरी कार्यालय के प्रहरी उपरिक्षक कलमप्रसाद खरेल, नेपाल पत्रकार महासंघ बा“के शाखा के सभापति रुद्र सुवेदी, नेपाल यातायात राष्ट्रिय महासंघ के क्षेत्रीय संयोजक शोभाखर पौडेल, नेपाल टे«डयुनियन महासंघ के केशव गिरी लगायत लोगों ने

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह की अमेरिका यात्रा को मंजूरी

DSC07533
ने अपनी अपनी विचार व्यक्त किया था । समारोह में नेरेसो के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा, नेरेसो बा“के जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी, सदस्य, नगर के उपशाखा, प्रहरी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक, पत्रकार लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी नेरेसो के प्रहलाद विश्वकर्मा ने जानकारी दीे ।

3(1)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com