Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज- रुपईडीहा में बिस्फोटक पद्धार्थ के साथ गिरफ्तार,रिजवीं क्लाथ हाउस जलकर नष्ट

 

बिस्फोट पद्धार्थ के साथ नेपाली गिरफ्तार
नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७३ आषााढ १० गते ।

1
बाके जिला के सीमावर्ती भारत रुपईडीहा में बिस्फोटक पद्धार्थ के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया है ।
एसएसबी के सातवीं बाहिनी रुपईडीहा के एसएसबी चेक पेष्ट पर एक नेपाली युवक को बिस्फोट पद्धार्थ के साथ गिरफ्तार करके रुपईडीहा पुलिस को सौगा गया है ।
एसएसबी के सातवीं बाहिनी एफ कम्पनी के सहायक सेना नायक ने बताया कि गुरुवार को सुबह ११ बजे की समय में स्वयं एसआई प्रताप सिंह, का. आर शेट्टी व महिला का. किरन के साथ नेपाल आने जाने वालों की संघन तलाशी ले रहा था इतने में ही एक नेपाली नागरिक रिक्से पर नेपालगन्ज की ओर जा रहा था ।
उसके पास एक बडे बैग की तलाशी ली गयी तो उसमे से ३८ पीस डेटोनेटर व २९ पीस सेफ्टी फ्यूज बरामद हुये । उसकी पह“चान कालीकोट जिला के ६२ वर्ष दुर्गा प्रसाद अधिकारी पुत्र गौडिया ्रसाद अधिकारी बिस्फोटक पद्धार्थ सहित उसे रुपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया । पूछता करते समय दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने बताया कि वह उत्तराखण्ड के केदारनाथ रोड निर्माण में मजदूरी करता है । ठेकेदार चट्टाने तोड्ने के लिये ये बिस्फोटक हमने देता था यह जानकारी रुपईडीहा बाजार के पत्रकार नबी अहमद ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी का पद और सम्मान

रुपईडीहा बाजार की रिजवीं क्लाथ हाउस जलकर खाक हो गई
नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल,२०७३ आषाढ १० गते ।

1
नेपालगन्ज सीमावर्ती बाजार रुपईडीहा बाजार में एक दोकान में आग लगने से शार्ट सर्किट से रुपईडीहा बाजार की रिजवीं क्लाथ हाउस जलकर खाक हो गई है ।
रिजवीं क्लाथ हाउस में लाखों रुपये के कपडे, वारदाना व रैके भी जलकर खाक हो गई है । क्लाथ हाउस के मालिक हैदर ईमाम रिजवीं ने बताया कि बुद्धवार को रात ८ बजे आम दिनों की तरह दुकान बन्द कर घर चला गया था रात को लगभग डेढ बजे पडोसी श्याम पंसारी ने घर पहु“च कर आग लगने की जानकारी दी ।
हम लोग जब दुकान पहु“चे तो देखा दुकान आग की शोला बन चुकी थी , सूचना पर पडोसी राष्ट्र नेपाल के नेपालगन्ज से दमकल आया और आस पास के दुकानदारों ने आग बुझाने में कोशिश कर रहे थे । इसके बाद नानपारा की दमकल आयी परन्तु तब तक देकान में रही सब कुछ स्वाहा हो चूकी थी उन्हों ने बताया कि बताया कि रुपईडीहा थाने में लगभग भारु ११ लाख रुपये की कपडे जलने की सूचना दे दी गयी है रुपईडीहा के पत्रकार नबी अहमद ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती धूमधाम से संपन्न

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com