Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“मानव सृष्टि और इसका उद्देश्य” बिषय पर एक दिन की अन्र्तक्रिया वीरगंज में सम्पन्न

 

वीरगंज,असार १७

“मानव सृष्टि और इसका उद्देश्य” बिषय पर एक दिन अन्र्तक्रिया कार्यक्रम आज वीरगंज में सम्पन्न हुआ है । वीरगंज – १७ बहुअरी में रहे ईस्लामिक कल्चरल सेन्टर में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है । मुस्लिम संघ नेपाल नारायणी अञ्चल शाखा के अध्यक्ष खुरसेद आलम ईस्लाही के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी केशवराज घिमिरे ने कहा कि संसार के सभी धर्म का सार एक ही है । घिमिरे ने कहा कि संसार में सब से अधिक चेतनशील प्राणी मानव होने के कारण पृथ्वी में मानव की भुमिका महत्वपुर्ण है ।

यह भी पढें   बूढीगण्डकी बाढ़ अपडेट – १० लोग लापता, ६ का किया गया बचाव

1

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्सा के प्रहरी उपरिक्षक राजुबाबु श्रेष्ठ,ईस्लामि संघ नेपाल के भुपु अध्यक्ष नजरुल हसन फलाही, सशस्त्र प्रहरी निरिक्षक केदार सापकोटा,नेपाल आर्य समाज के श्यामसुन्दर आर्य लगायत के लोगों ने अपने अपने वक्तव्य दिए । सबने कहा कि धर्म का सम्मान करते हुए एक दूसरे के साथ मिलकर ही मानव जीवन का उद्देश्य पूरा हो सकता है । बिभिन्न जात धर्म और समुदाय के नाम पर अनावश्यक राजनीतिक बढने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मानव का सेवा करना ही आज की मुख्य आवश्यकता है और यही सभी कर्मों का सार भी है ।

यह भी पढें   बाढ़ से माछी खोला पुल बहा, चार लोग लापता

इस अवसर पर सत्य साई केन्द्र वीरगंज के अध्यक्ष दुर्गा थापा,ब्रम्हकुमारी राज योग केन्द्र वीरगंज के ब्रम्हकुमार गोकुल, वीआईटी कालेज के अध्यक्ष डा. रामबाबु साह, नारायणी अस्पताल के बरिष्ठ चिकित्सक डा. मनोज गुप्ता,समाजसेवी आर.के कोहली , एमाले के युवा नेता समसेद अख्तर, एस.एमजहाँगस्त लगायत बिभिन्न संघ,संगठन और पेशा के बौद्धिक वर्ग के व्यक्तित्वों की उपस्थिति थी । कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य मुस्तुवा असरफ फलाही ने दिया था ।

5

कार्यक्रम में तेलावते कुर्आन वसिम अख्तर ने और कुर्आन का अनुवाद जनाव असरफ फलाही ने किया था । कार्यक्रम के पश्चात साँझ ७ ः ०४ बजे ईफतारी समेत की आयोजना की गई थी यह जानकारी मिडिया सेक्टर के एस.एमजहाँगस्त ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com