Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवादास्पद अभिव्यक्ति देने के बाद अमरेश सिंह की सर्वत्र आलोचना

 

काठमाण्डू अषाढ ३०
नेपाल में संघीयता लागू नही हो सकेगी तथा नेपाल में संघीयता की आवश्यकता नही कहते हुए वीवीसी को अन्तर्वाता देने वाले नेपाली कांग्रेस के सांसद अमरेश कुमार सिंह ने अपने हीे कथन का खण्डन किया है । सिंह के उक्त विवादास्पद अभिव्यक्ति के बाद उनकी सर्वत्र आलोचना हो रही है ।

amresh singh (2)
सिंह ने बीबीसी नेपाली सेवा के साथ बातचीत के दौरान नेपाल की संरचना संघीयता नही सम्हाल पाएगी बताया था । आलोचनात्मक प्रहार से बचने के लिए सिंह ने मध्यरात में अपने फेसबुक पर स्टाटस लिखते हुए कहा है कि बीबीसी नेपाली सेवा ने मेरे कथन के मुख्य बातों को हटाते हुए प्रशारन किया है । वैसे यह कथन सामाजिक संजाल पर आया है कोई अन्य स्पष्टीकरण उनकी ओर से आधिकारिक तौर पर नहीं आई है ।
सांसद सिंह ने खुद संघीयता के ही पक्ष में होने की बात स्पष्ट किया है । सिंह ने फेसबुक पर लिखा है बीबीसी को मेरी पूरी अन्तर्वाता जनता के सामने लाना होगा, सम्पादन करके नहीं । सिंह ने खुद को संघीयता तथा समावेशीकरण के पक्ष में दृढ होने की बात स्पष्ट की है ।
वहरहाल यह भी माना जा रहा है कि यह मंत्री पद पाने की ही एक कोशिश है क्योंकि अभी कांग्रेस–माओवादी केन्द्र की नई सरकार बनने के बाद अमरेश सिंह को मन्त्री बनने की बात चर्चा में हैं, राजनीतिक विश्लेषक सिंह द्वारा दिए गए उक्त अभिव्यक्ति को इसी सन्दर्भ से जोड कर देख रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com