Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन की चर्चित फिल्म मिर्जा का पोस्टर जारी

 
film
काठमाण्डू, १४ अगस्त ।।
 अनिल ने फिल्म के नए पोस्टर के जारी होने की खुशी अपने फैन्स के साथ ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है, मोहब्बतों के रंगों से सराबोर मिर्ज्या का पोस्टर आपके सामने है जो एक सच्ची प्यार की कविता कहती है।
फिल्म मिर्ज्याु का नया पोस्टर जारी हुआ है जिसमें हर्षवर्धन और सैय्यामी प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में हर्षवर्धन, जो कि ुमिर्ज्याु साहेबा का किरदार निभा रहे हैं, सैय्यामी के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म एपिक लव स्टोरी है जिसमें मिर्ज्या, अपने प्यार को पाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं।   साथ ही सैय्यामी ने भी अपने डेब्यू को बेस्ट बनाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा दिया है। पहले ट्रेलर और अब पोस्टर को देखकर यह आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म ने कपल्स का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है।
f-1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.