बिराटनगर में ऐतिहासिक रथया़त्रा निकाली जाएगी, तीन लाख श्रद्धालु भाग लेगें
माला मिश्रा, बिराटनगर , १९ अगस्त |
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिराटनगर में ऐतिहासिक रथया़त्रा निकाली जाएगी । बिराटनगर के तिनपैनी चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर से राधा कृष्णा की यूगल जोडी के साथ रथ निकलेगा ; यह रथ विभिन्न मार्ग का परिक्रमा कर मंदिर पहूचेगा ।
मोरंग के प्रमुख जिला अधिकारी तोयम राय के मौजूदगी में रथयात्रा समाारोह के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमीटी का गठन किया गया है । राधा कृष्ण मंदिर कार्य समिति के अध्यक्ष बाबू राजा ओझा, कोषाध्यक्ष नन्द किशोर राठी ने बताया की 19 उप समिति का गठन कर विभिन्न कार्यो की जिम्मेवारी सौपी गयी है । जिसमें रथ संचालन व्यवस्था उपसमिति, पुरूष स्वयंसेवक उपसमिति, महिला स्वयंसेविका उपसमिति, रथ सिंगार उपसमिति, प्रचार प्रसार उपसमिति, नगर सिंगार उपसमिति, झांकी व्यवस्थापन उपसमिति, ब्राहमण व्यवस्थापन उपसमिति, लोकसंस्कृति उपसमिति, आकस्मीक उपचार, पेयजल व्यवस्था, स्वागत द्वार निर्माण, हरिकिर्तन व्यवस्था, प्रसाद व्यवस्था, झंडा व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा उपसमिति का गठन किया गया हे । इस उपसमिति के संयोजको को कार्यो की जिम्मेवारी सौपी गयी है । कार्यसमिति के उपाध्यक्ष पूनम कुमार गुप्ता, सचिव ओम प्रकाश निरौला, सहसचिव कैलाश रेग्मी, सदस्य क्रमशः मनोज तपाडिया, भिम पराजूली, नविनिता रिजाल, शिल्पा प्याकूरेल, बजरंग बाहेती, संजय काफ्ले कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने में सक्रिय रूप् से लगे हे । नगर सिंगार तथा स्वागत द्वार उपसमिति के संयोजक व पूर्व सांसद मोती दूग्गड ने बताया 26 अगस्त को रथ यात्रा निकलेगा जिसमें तीन लाख श्रद्धालुओ का पहूचने का अनुमान है जिस हिसाब से तैयारी भी चल रहा है ;


