Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेसी नेताओं के साथ प्रधानमन्त्री दहाल की मुलाकात

 

वीरगंज, भाद्र ६ , मधेसी नेताओं के साथ विचार विमर्श कर जल्दी ही विधेयक पंजीकरण, प्रधानमन्त्री दहाल

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दहाल ने कहा कि वो विचार विमर्श कर के जल्दी ही संसद में विधेयक दर्ता कराने के पक्ष में हैं । सोमवार प्रधानमंत्री निवास में कधेशी नेताओं की मुलाकात में उक्त धारणा सामने आई है । प्रम ने कहा कि बहुत जल्द मधेश के सभी मुद्दों पर बातचीत होगी । उन्होंने मधेशी नेताओं से सकारात्मक पहल के लिए अनुरोध किया । बालुवाटार में हुई मुलाकात में मधेशी नेताओं ने समसामयिक समस्याओं क ीओर प्रभानमंत्री का ध्यानाकर्षण कराया । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के उपाध्यक्ष लालबाबु राउत के नेतृत्व में सभी मधेशी नेता बालुवाटार पहुँचे थे ।

यह भी पढें   हमने बालेन शाह के पैर में गेंद दे दिया है अब गोल करने का काम उनका है – रवि लामिछाने

14055514_1050820818348147_1273184179_n

टोली में सहभागी पार्टी के पर्सा जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव ने आन्दोलन के क्रम में प्रशासन द्धारा हुए ज्यादती के बारे में अवगत कराया । नेता यादव ने ओली सरकार द्धारा पर्साबासी और बीरगन्ज के व्यापारी के साथ हुए पुर्वाग्रही व्यवहार के बारे बर्तमान सरकार के सुधारात्मक पहल की आवश्यकता पर जोर दिया ।

सभासद अभिशेख प्रतापशाह ने सीमा में भारतीय एसएसबी द्वारा बार–बार हो रहे ज्यादती के बारे जानकारी कराया और कडा कदम उठाने का अनुरोध किया । भेटघाट मे भिडिया फार बार्डर हारमोनी के अध्यक्ष अमरेन्द्र तिवारी ने नेपाल और भारत के सम्बन्ध को प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *