Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन शुरु

 

अमृतसर,03_12_2016-3heartoasia1

पंजाब के अमृतसर में आज से दो दिवसीय ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन शुरु हो रहा है। वित्त मंत्री अरूण जेटली इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इसमें चीन, अमेरिका, रूस, ईरान और पाकिस्तान सहित 30 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। स्वास्थ्य कारणों से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सम्मेलन में शरीक नहीं होंगी।

मुख्य सम्मेलन का उद्घाटन चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी संयुक्त रूप से करेंगे। अफगानिस्तान इसका स्थायी अध्यक्ष है जबकि भारत इस साल सह-अध्यक्ष होने के नाते सम्मेलन का मेजबान है। मंत्री स्तरीय सम्मेलन की सह अध्यक्षता जेटली और अफगान विदेश मंत्री करेंगे।

यह भी पढें   देशहित में बेहद जरूरी है ग्रेट निकोबार परियोजना : डॉ करुणाशंकर उपाध्याय

अफगानिस्तान और इसके पड़ोसी देशों के बीच सुरक्षा, राजनीतिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लक्ष्य से यह मंच तैयार किया गया है। इस बैठक में अफगानिस्तान एवं उसके पड़ोसियों के बीच क्षेत्रीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा ताकि कनेक्टिविटी बढ़ाई जा सके और सुरक्षा खतरों से निपटा जा सके।

इस सम्मेलन में पाकिस्तान की ओर से विदेश मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज भाग लेने के लिए रविवार को भारत आ रहे हैं। अजीज इस सम्मेलन में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करेंगे। वहीं अभी तक सम्मेलन के इतर भारतीय अधिकारियों के साथ अजीज की कोई बैठक प्रस्तावित नही है। बैठक होटल रैडिशन में आयोजित की गई है।

यह भी पढें   देशहित में बेहद जरूरी है ग्रेट निकोबार परियोजना : डॉ करुणाशंकर उपाध्याय

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *