Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में भारतीय गणतंत्र दिवस पर मणिपूरी लोक नृत्य और गायन का प्रदर्शन

 
 सभी फोटो मुरली मनोहर तिवारी जी
सभी फोटो मुरली मनोहर तिवारी जी

बिम्मी शर्मा, वीरगंज,  २५ जनवरी | भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर में मंगलवार को वीरगंज में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । भारतीय सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय राजदूतावास  और वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के सहयोग में आयोजित ईस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मणिपूरी लोकनृत्य और गायन था ।
मणिपूरी से आए हुए नर्तक और गायको नें अपनी प्रस्तुती से सबका मन मोह लिया । विशेष रुप से रासलीला थीम पर मणिपूर के कलाकारों ने राधाकृष्ण के प्रेम पर जो नृत्य किया वह अदभूत था । ईसी के साथ ही वीरगंज के स्थानीय
कलाकार और विभिन्न स्कूल के विद्यार्थीयों ने भी अपने गायन और नृत्य से सबका मनोरंजन किया ।

यह भी पढें   भारत सरकार के सहयोग से पुनर्स्थापित ललितपुर के जेष्ठ वर्ण महाविहार को यूनेस्को का ‘अवार्ड ऑफ मेरिट’, विशेष समारोह में सम्मान हस्तांतरित
 सभी फोटो मुरली मनोहर तिवारी जी
सभी फोटो मुरली मनोहर तिवारी जी

कार्यक्रम का उदघाटन शान्ति तथा पुन निर्माण मंत्री श्रीमती सीता देवी यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया । मंत्री यादव ने भूकंप से अति प्रभावित जिलों में पुन निर्माण का बहुत जल्द ही शुरु होने कि जानकारी दी । साथ हीउन्होने कार्यक्रम में खुद  को आमन्त्रित करने के लिए आयोजका आभार मानते हुए कहा कि नेपाल भारत सिर्फ पडोसी ही नहीं हैं ईनका धार्मिक। सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और भावनात्मक संबंध भी है । कार्यक्रम मे वीरगंज के सरकारी अधिकारी, उधोगी, व्यापारी और अन्य सामान्य जनों का भी उपस्थिति बहुतायत मात्रा में थी ।

यह भी पढें   कांग्रेस द्वारा सरकार के १०० दिनों के कार्यो की समीक्षा
 सभी फोटो मुरली मनोहर तिवारी जी
सभी फोटो मुरली मनोहर तिवारी जी

IMG_20170124_153550

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *