Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव आवश्यक किन्तु पहले संविधान संशोधन : बाबुराम

 

 

२१ फागुन, जनकपुर ।Baburam-Bhattarai-810-518x3

नयाँ शक्ति नेपाल के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि वो चुाव विरोधी नहीं हैं किन्तु चुनाव से पहले संविधान का संशोधन आवश्यक है ।

जनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में भट्टराई ने कहा कि चुनाव से राज्यसत्ता का नेतृत्व लेकर देश को समृद्ध बनाने का उनका सपना है । उन्होंने कहा कि चुनाव होना चाहिए किन्तु पहले । संविधान संशोधन कर के मधेसी, थारु जनजाति कँ माँग को संबोधन करना उचित होगा । ’
संवैधानिक प्रक्रिया से बाहर जो मधेसी, थारु, आदिवासी जनजाति हैं उन्हें संविधान की प्रक्रिया में लाने का वातावरण बनाना होगा । पूर्व प्रधानमन्त्री भट्टराई ने कहा कि अभी जिस तरह चुनाव की घोषणा की गई है वह जनता को बहलाने और सत्ता को आगे बढाने के लिए की गई है ।।

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल और भारत के विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर बीच

उन्होंने कहा कि संघीयता के विवाद को हल करने के लिए पहले संविधानसभा का राज्य पुनर्संरचना समिति और आयोग द्वारा प्रस्तावित १० प्रदेश ही उपयुक्त है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com