Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिके राउत को पुनः १० दिन का म्याद बढ़ाया, दर्जनौ लोग घायल और एक गिरफ्तार

 

cks
रोशन झा,सिरहा ,  मार्च २४ ,
स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के केन्द्रीय संयोजक डा. सिके राउत लगायत नेपाल पुलिस के  कस्टडी में  रहे अन्य 10 स्वराजीयों को जिला अदालत सिरहा ने बिना कोई बहस, सुनुवाई या पुलिस से अनुशन्धन रिपोर्ट न मागते हुए पाँचवी बार फिर दस दिन के लिए म्याद बढाया है । माघ 10 गते नेपाल  पुलिस ने आतंककारी शैलि में  डा. राउत के घर में  आक्रमण कर राज्य विरुद्ध के साँगठनीक अपराध मुद्दों में गिरफ्तार  किया था । उक्त गिरफ्तारी के शान्तिपूर्ण बिरोध के क्रम  में १० लोगों को बी वही मुद्दा लगाकर नेपाल पुलिस ने  कस्टडी  मे रख कर अनुसन्धान कर रही है ।
सिरहा अदालत परिसर बाहर आज  डा. राउत की  रिहाई के लिऐ शान्तिपूर्ण नारा जुलुस लगा रहे हजारौं सर्वसाधारण मधेसी जनता ऊपर नेपाल पुलिस ने शोषण की परकाष्ठा पार कर बर्बर दमन किया । पुलिस ने लाठी चार्ज कर उपेन्द्र यादव, संजिव यादव, राम कुमार यादव, मुकेस ठाकुर, करण यादव, वरिक यादव, सितेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव लगायत दर्जनौ मधेसीयों को  निर्ममता से मारपीट कर घायल कर दिया है । उसी  क्रम मे सडक पर चल रहे सिरहा माडर के दस वर्षिये विकलांग बालक दिपेशर पर अन्धाधुन्द लाठी बर्साया गया है | उनके कनपट्टी मे गम्भीर  चोट लगी  है । इसी  क्रम मे ईटाटार-2 का दिपेन्द्र यादव ने बालक के ऊपर लाठी बर्सा रहे पुलिस का बिरोध किया तो उन्हे भी  पुलीस ने कस्टडी में ले लिया  है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com