Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिल शर्मा की जगह लेंगे सलमान खान, दिखाएंगे अपना दम

 

salman and kapil
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २६ अप्रील ।
सलमान खान की टीवी पर जल्द वापसी होगी । बिग बाँस के अगले सीजन आने में अभी टाइम है लेकिन इस बीच वह अपना दम दिखाने के लिए छोटे पर्दे पर आ रहे हैं ।

सलमान खान की वापसी हो रही है ‘दस का दम’ से । और कहा जा रहा है कि यह कपिल शर्मा के शो को रिप्लेस करेगा । डीएनए की एक खबर के मुताबिक, डील हो गई तो इस शो का प्रसारण जुलाई में शुरू हो सकता है । हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं गया है ।

यह भी पढें   गैस सिलेंडर की बिक्री के संबंध में नया नोटिस

बता दें कि सलमान खान ‘दस का दम’ के पहले दो सीजन, २००८ और २००९ में होस्ट कर चुके हैं । खास बात ये है कि सलमान खान दर्शकों के साथ एक खास कनेक्शन के साथ काम करते हैं ।

वहीं यह खबर भी आ रही है कि द कपिल शर्मा शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए चैनल ने इस काँमेडी शो का काँन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया है । ऐसे में अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि कपिल का शो जल्द ही बंद हो सकता है ।

यह भी पढें   जयनगर में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर आयोजित

सुनील ग्रोवर और अली असगर के शो छोड़ने के बाद से चैनल और कपिल शर्मा के बीच वैसे ही तनाव आ चुका है । इन सभी बातों को देखते हुए लगता है कि चैनल सलमान खान पर अपना दांव लगा सकता है । एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com