Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डाेगलाेंग हमारा है : चीन

 

२जुलाई

बीजिंग (आइएएनएस)। सिक्किम सेक्टर के डोंगलोंग पर अपना अधिकार जताने के लिए चीन ने अब एक नक्शा जारी किया है। इस नक्शे में उसने इसे अपना क्षेत्र दर्शाया है। इसके साथ चीन ने अपने उस दावे का समर्थन किया है कि भारतीय सेना ने उसके क्षेत्र में घुसपैठ की है।

चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी नक्शे में डोंगलोंग से काफी दक्षिण तक चीन का क्षेत्र दर्शाया गया है। इस क्षेत्र पर अधिकार को लेकर चीन और भूटान अभी तक सहमत नहीं हुए हैं। नीले एरो से डोकलाम पास को दर्शाया गया है। यहीं से भारतीय सेना ने सीमा पार की थी।

यह भी पढें   ककरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले ही सीजेपी के संस्थापक सहित ६०० समर्थक गिरफ्तार

चीन का दावा है कि भारतीय सेना ने 18 जून को उसके क्षेत्र में कदम रखा। डोकलाम को चीन डोंगलोंग कहता है। डोंगलोंग भूटान, चीन और भारत की सीमा का संधि स्थल है। इसी जगह पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और भारतीय सेना आमने सामने है। भूटान ने चीन पर डोंगलोंग में सड़क बनाने का आरोप लगाया है। भूटान का दावा है कि यह उसका क्षेत्र है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com