Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भीषण बारिश से जूझता जापान

 

६जुलाई

टोक्यो, एजेंसी।दक्षिणी जापान को भीषण बारिश का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते यहां की नदियों का भी जलस्तर बढ़ चुका है। अब तक यहां से चार लाख लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बारिश के कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने पुष्टि की है कि नदियों का बहाव बहुत तेज हो गया है और यहां कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। इसका मतलब है कि दक्षिणी हिस्से में काफी नुकसान हो सकता है। फुकुओका क्षेत्र में नदियों में जलस्तर बढ़ने के साथ 3.75 लाख लोगों को बाहर निकलने के आदेश दिए गए।

यह भी पढें   ईरान से आपूर्ति बंद होने पर पाकिस्तान में एलपीजी गैस की कीमतों में भारी उछाल

वहीं, ओइटा क्षेत्र में 21 हजार लोगों को अपने घरों को छो़ड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। बचाए गए लोगों के लिए स्कूल व सरकारी इमारतों में अस्थायी रहवासी केंद्र बनाए गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com